फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: लुटेरों ने कार के आगे फेंका ऐसा केमिकल कि बेहोश होने लगे यात्री, वीडियो देखकर हिल जाएंगे आप

Sun, 19 Apr 2026 03:35 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Road: एक महिला ने सोशल मीडिया पर यात्रा के दौरान हुई डरावनी घटना के बारे में बताया है। इसके बारे के जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साथ ही आप भी यात्रा पर सावधान रहेंगे। 
विज्ञापन
लुटेरों ने कार के आगे फेंका ऐसा केमिकल कि बेहोश होने लगे यात्री - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: वर्तमान समय में अपनी गाड़ी से निजी यात्रा करना लोग पसंद कर रहे हैं। लोग नए-नए स्थानों पर घूमने के लिए लंबी यात्राएं कर रहे हैं और दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रहे हैं। ऐसी यात्राओं के साथ एक तरफ खूबसूरत यादें जुड़ती हैं, तो वहीं कई बार खतरनाक और डरावने अनुभव का भी सामना होता है। एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना से लोगों को सड़क पर होने वाली संभावित जालसाजी और खतरों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी मिलती है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक महिला ने इस घटना के बारे में बताया है। महिला का नाम शिवानी है, जिन्होंने घटना का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में पूर मामले को विस्तार से बताया है। कार के भीतर से रिकॉर्ड वीडियो को देखकर भी स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शिवानी ने बताया है कि उनका परिवार कर्नाटक से पटना की यात्रा पर कर रहा था। सफर के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ते रहे।

लेकिन कुछ ही पल में कार के अंदर एक एक अजीब और तेज गंध फैलने लगी है। यह गंध इतनी तेज थी कि परिवार के लोगों को घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगे। स्थिति को बिगड़ती देख उन्होंने तुरंत अपने नजदीकी रिश्तेदारों को फोन किया और मदद मांगी। सबसे डरावनी बात यह थी कि रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले कुछ लोग उनकी कार का पीछा करते रहे और बार-बार गाड़ी रोकने की कोशिश करते रहे। 
विज्ञापन





Viral Song Video: लोकल ट्रेन में लड़की ने बिखेरा जादू, गाया अगर तुम साथ हो गाना, आवाज ने जीता लोगों का दिल

उन्होंने आगे बताया कि यह सिलसिला कुछ समय तक जारी रहा, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद उनके रिश्तेदार वहां पर पहुंच गए, जिसके बाद पीछा कर रहे लोग वहां से चले गए। शिवानी ने अपना डरावना अनुभव बताते हुए कहा कि उस समय कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

Zara Hatke: क्यों लोग सूटकेस पर बनवा रहे हैं अजीब चेहरे? एयरपोर्ट का वीडियो हुआ वायरल, क्या है अनोखा ट्रेंड?

घटना से उन्हें यह एहसास हो गया है कि सड़क यात्रा के दौरान हर समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि समझदारी से काम लेना चाहिए और तुरंत मदद के लिए अपने विश्वसनीय लोगों से संपर्क करना चाहिए। इस घटना से चेतवानी मिलती है कि सफर में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें