फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: 'यह तो लूट है', पहलगाम हमले के बाद एयरलाइंस के बढ़ते किराए से परेशान लोग, पोस्ट साझा कर उठाए सवाल

Thu, 24 Apr 2025 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Airlines Fare: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में एक व्यक्ति ने लिखा कि दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट का किराया कम है, लेकिन श्रीनगर से दिल्ली लौटने का किराया तीन गुना हो गया है। किसी ने कहा, "यह डिमांड के हिसाब से कीमत तय करना नहीं, बल्कि सीधे-सीधे लूट है।"
विज्ञापन
एयरलाइंस वसूल रही है ज्यादा किराया - फोटो : freepik.com and X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब लोग श्रीनगर से अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे थे, उस वक्त कुछ निजी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम अचानक बहुत बढ़ा दिए। कहीं किराया दो गुना हो गया तो कहीं तीन गुना तक पहुंच गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना की और टिकट के स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया कि मुश्किल समय में कंपनियों ने मुनाफा कमाने का मौका बना लिया। यही नहीं, ऐसी परिस्थिति में इन यूजर्स के पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग भी एयरलाइंस की खूब आलोचना कर रहे हैं कि आखिर ऐसे समय पर यह सभी लोगों को कैसे लूट सकते हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में एक व्यक्ति ने लिखा कि दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट का किराया कम है, लेकिन श्रीनगर से दिल्ली लौटने का किराया तीन गुना हो गया है। किसी ने कहा, "यह डिमांड के हिसाब से कीमत तय करना नहीं, बल्कि सीधे-सीधे लूट है। जब कंपनियां इंसानियत से ऊपर मुनाफा रखती हैं, तब सरकार को बीच में आना ही पड़ता है।" हालांकि, एक और यूजर ने लिखा कि यह तो सच में लूट है। इतनी बड़ी परेशानी के बाद भी एयरलाइंस वाले ऐसा कर सकते हैं। क्या सरकार इसमें बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं कर रही है।



DGCA ने जारी की एडवाइजरी
इन शिकायतों को देखते हुए DGCA यानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बुधवार को सभी एयरलाइंस को एक एडवाइजरी (सलाह) जारी की। इसमें कहा गया कि एयरलाइंस को तुरंत श्रीनगर से बाकी शहरों के लिए ज्यादा फ्लाइट्स शुरू करनी चाहिए ताकि लोग आसानी से घर जा सके और कोई अतिरिक्त पैसा न लिया जाए।
विज्ञापन




टिकट कैंसिल करने पर जुर्माना न लगाया जाए
DGCA ने साफ-साफ कहा कि टिकट कैंसिल करने या टाइम बदलने (री-शेड्यूल करने) पर कोई भी जुर्माना न लगाया जाए। एयरलाइंस को यात्रियों की पूरी मदद करनी चाहिए क्योंकि वे एक डरावनी और अनजान स्थिति से गुजर रहे हैं। एडवाइजरी में लिखा है, "पहलगाम की घटना के बाद बहुत सारे लोग जल्द घर लौटना चाहते हैं। ऐसे में एयरलाइंस को ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट्स चलानी चाहिए और बुकिंग के नियमों में लचीलापन दिखाना चाहिए।"



पीएम मोदी ने भी कही यह बात
दरअसल, मंगलवार को पहलगाम से कुछ किलोमीटर दूर बैसरन इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 26 से ज्यादा लोग मारे गए। दुनिया भर के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि हमले के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें