फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: पहचान छुपाकर कॉलेज की 10 से ज्यादा लड़कियों को डेट कर रहा था प्रोफेसर, फिर ऐसे खुली सारी पोल

Thu, 24 Apr 2025 09:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

China Professor and Student:  तो आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आइए जानते हैं।

 
विज्ञापन
प्रोफेसर ने पहचान छुपाकर किया स्टूडेंट को डेट - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम बचपन से सीखते आए हैं कि टीचर हमारे लिए आदर्श होते हैं। वे हमें सही-गलत की पहचान सिखाते हैं और उनका सम्मान करना हमारा फर्ज होता है। लेकिन जब कोई टीचर अपनी जिम्मेदारी भूलकर गलत काम करे, तो भरोसा टूट जाता है और ये सवाल उठता है कि क्या स्कूल और कॉलेज अब भी सुरक्षित हैं? तो आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
हाल ही में, चीन के शेडोंग प्रांत की लिओचेंग यूनिवर्सिटी के डोंगचांग कॉलेज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक मेल प्रोफेसर, वू नाम का व्यक्ति, पिछले आठ सालों से इकोनॉमिक्स पढ़ा रहा था। लेकिन वह अपनी असली उम्र, नाम और पहचान छिपाकर कई लड़कियों से दोस्ती और प्यार के रिश्ते बना रहा था। हालांकि, बाद में उसका खुलासा हो जाता है।

झूठ बोलकर बनाया कई छात्राओं को शिकार
SCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर वू ने 10 से ज्यादा छात्राओं को झूठी बातें बताकर, जैसे कि अपना नाम और प्रोफेशन छिपाकर, उनके साथ रिश्ते बनाए। वो सिर्फ अपने कॉलेज की ही नहीं, बल्कि दूसरे कॉलेज की लड़कियों को भी डेट कर रहा था। यह सब तब सामने आया जब कॉलेज को एक गुमनाम चिट्ठी मिली। उसमें वू की सारी हरकतों के बारे में लिखा था। कॉलेज ने इसकी जांच शुरू की और जल्द ही ये मामला सोशल मीडिया पर भी फैल गया। इसके बाद कॉलेज ने वू के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


गर्भवती लड़की को दी धमकी
जांच में पता चला कि एक लड़की के गर्भवती होने पर वू ने उसे गर्भपात करने के लिए मजबूर किया। उसने लड़की को डराया कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो उसके पिता अपनी जान दे देंगे। इस डर की वजह से लड़की ने मजबूरी में गर्भपात करवाया।

कॉलेज ने किया बर्खास्त, सर्टिफिकेट भी रद्द
कॉलेज ने वू को तुरंत नौकरी से निकाल दिया और उसका टीचिंग सर्टिफिकेट भी कैंसिल कर दिया गया। साथ ही उसे कम्युनिस्ट पार्टी से भी बाहर कर दिया गया। कॉलेज ने कहा कि वू ने न सिर्फ नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि समाज में एक बहुत ही गलत उदाहरण पेश किया।  ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना और समय पर कार्रवाई करना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें