फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी में लड़की ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में किया ऐसा डांस, देखते रह गए सहकर्मी, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 06 Nov 2026 05:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक ऑफिस की दिवाली पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  पीली साड़ी पहने एक लड़की शानदार डांस कर रही है। उसने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
पीली साड़ी में लड़की ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में किया ऐसा डांस, देखते रह गए सहकर्मी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल है। घरों के साथ-साथ ऑफिस भी रंग-बिरंगी लाइटों से सज गए हैं और आकर्षक सजावट से रोशन हैं। इस दौरान कर्मचारी भी कामकाज की भागदौड़ से समय निकालकर एक साथ त्योहार का जश्न मनाते हैं। कहीं डांस और म्यूजिक की धूम रहती है, तो कहीं तरह-तरह के मनोरंजक गेम्स और पार्टी का आयोजन किया जाता है। सोशल मीडिया पर ऑफिस की दिवाली पार्टी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीली साड़ी पहने एक लड़की ने शानदार डांस किया है और सभी का दिल लिया है।

विज्ञापन


पीली साड़ी में डांस फ्लोर पर छा गई लड़की

वायरल वीडियो में ऑफिस को दिवाली के मौके पर बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, खूबसूरत लालटेन और आकर्षक सजावट पूरे माहौल को त्योहार के रंग में रंग देती है। इस जश्न के बीच पीली साड़ी पहने एक लड़की फ्लोर पर डांस कर रही है। साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान उसके लुक को और भी खास बना देते हैं। म्यूजिक शुरू होते ही लड़की पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करती है। उसके शानदार मूव्स देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

एक्सप्रेशन्स ने जीता सभी का दिल

लड़की के डांस की सबसे खास बात उसका बेहतरीन कॉन्फिडेंस और शानदार एक्सप्रेशन्स हैं। वह गाने की धुन पर अपने हाथों और चेहरे के हाव-भाव के साथ ऐसा डांस करती है कि देखने वाले भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाते। उसके डांस में देसी अंदाज और जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिलती है। बिना किसी झिझक के पूरे उत्साह के साथ की गई उसकी परफॉर्मेंस ऑफिस पार्टी का खास आकर्षण बन जाती है।
विज्ञापन


अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम, हर कोई कर रहा सलाम




अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम, हर कोई कर रहा सलाम

तालियों से सहकर्मियों ने बढ़ाया हौसला

वीडियो में लड़की के डांस के साथ उसके सहकर्मियों का उत्साह भी देखने को मिलता है। उसके शानदार डांस मूव्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहां मौजूद लोग तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाते हैं। कुछ लोग सीटियां बजाते दिख रहे हैं, तो कुछ उसके डांस पर खुशी से झूम उठते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। 

वायरल: कोटा में पढ़ाई छोड़ लड्डू के लिए सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस भी लट्ठ लेकर मैदान में कूदी, वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया लोग लड़की की ऊर्जा, खूबसूरत एक्सप्रेशन्स और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पीली साड़ी में उसके देसी अंदाज और बेहतरीन डांस ने ऑफिस की दिवाली पार्टी को यादगार बना दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें