Viral News in Hindi: सोशल मीडिया पर इन दिनों कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इंटरनेट पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो, मैसेज और लेटर वायरल होते हैं। छात्रों के स्कूल से छुट्टी के लिए लिखे प्रार्थना पत्र भी वायरल हो चुके हैं। अब इस बीच एक पेपर पर छात्र का लिखा गया निबंध तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल टीचर ने स्कूल में सभी छात्रों को शादी पर निबंध लिखने के लिए कहा था। लेकिन एक छात्र ने सभी छात्रों से बिल्कुल अलग निबंध लिखा जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। छात्र ने अपने निबंध में लिखा है कि शादी तब होती है, जब घरवाले लड़की से कहते हैं कि तुम बड़ी हो चुकी है और अब हम तुम्हें खाना नहीं खिला सकते हैं। तुम अपने लिए एक लड़का खोज लो, जो तुम्हें खाना खिला पाए।
लड़के ने आगे निबंध में लिखा है कि फिर लड़के से लड़की मिलती है और दोनों की शादी हो जाती है। दोनों को एक दूसरे को परखते हैं और एक साथ रहने लगते हैं।
Ajab-Gajab: होटल के कमरे में लगा था ऐसा एसी, देखते ही कस्टमर का घूम गया दिमाग
लड़के का लिखा निबंध देखकर टीचर के होश उड़ गए। उन्होंने टीचर को जीरों नंबर दिए हैं और कहा है कि तुम आकर मुझसे मिलो। अब यह लिखा निबंध सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भले ही टीचर को यह निबंध पसंद न आया हो, लेकिन लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Optical Illusion: इस तस्वीर में बिल्ली को 30 सेकेंड के अंदर खोज लेंगे? अगर खोज लिया तो बन सकता है रिकाॅर्ड
इस निबंध को @srpdaa नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। कई लोगों ने इस पोस्ट पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि इस निबंध को तीसरी कक्षा के छात्र ने लिखा है। कई यूजर्स का कहना है कि तीसरी कक्षा का छात्र यह निबंध नहीं लिख सकता है। कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इस बच्चे को मेडल देना चाहिए।
ट्विटर इस पोस्ट को अब तक दो हजासरसे अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अब इस पोस्ट पर सैकड़ों ने कमेंट्स भी किया है और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।