उधार मांगने वाले इस दुकान में पहुंचते ही हो जाएंगे शर्म से पानी-पानी
- फोटो : X/@ishaaaaa_111
Viral News: भारत में लोग जरूरत पड़ने पर हर चीज का जुगाड़ निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि वाह शख्स ने क्या दिमाग लगाया है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
इंटरनेट पर एक दुकान में चिपके संदेश का पोस्टर वायरल हो रहे हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि दुकान वाले ने दिमाग तो गजब का लगाया है। आइए जानते हैं कि आखिर तस्वीर में क्या है?
दुकानदार ने लगाया गजब का दिमाग
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक दुकान में दुकानदार ने दो संदेश वाले पोस्टर लगाए हैं, जो अब वायरल हो रहा है। शख्स के दोनों पोस्टर को लगाने का मकसद है कि कोई भी उससे उधार न मांगे।
Moon Soil: आखिर चांद की मिट्टी में क्या है? चीन के मिशन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
पहले पोस्टर में लिखा गया है कि कृपया उधार ना मांगे! हमने खुद लोन ले रखा है, जबकि दूसरे पोस्टर में लिखा है, 'उधार एक जादू है...हम देंगे और आप गायब हो जाएंगे।' इन दोनों पोस्टर को शख्स ने दुकान में लगाया है जिसकी किसी ने तस्वीर खींचकर अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
Venus Orbiter Mission: क्या है इसरो का वीनस मिशन, कब होगा लाॅन्च? जानिए इसके बारे में सबकुछ
एक्स पर @ishaaaaa_111 नाम के अकाउंट से इस पोस्ट को शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को करीब 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है। ठीक है नहीं मानेंगे। दूसरे का कहना है कि इमोशनल को डैमेज कर दिया। इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।