फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: पानीपुरी वाले को मिला जीएसटी नोटिस, एक साल में यूपीआई से कमाए 40 लाख, लोग बोले- नौकरी बदल लेते हैं

Sat, 04 Jan 2025 07:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: तमिलनाडु के पानीपुरी वाले दुकानदार ने ऑनलाइन पेमेंट (यूपाई) के जरिए एक साल में 40 लाख रुपये कमाए। इसके बाद उन्हें जीएसटी का नोटिस मिल गया। सोशल मीडिया पर यह नोटिस चर्चा का विषय बन गया है
विज्ञापन
पानीपुरी वाले को मिला जीएसटी नोटिस, एक साल में यूपीआई से कमाए 40 लाख - फोटो : X/@invest_mutual
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: पानीपुरी या गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। फुटपाथ से लेकर हाईफाई मॉल तक में पानीपुकी बिकती है। हर किसी को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप ने कभी अंदाजा लगाया है कि पानीपुरी बेचने वाले भैय्या कितनी कमाई कर लेते हैं? वैसे तो लोग रेहड़ी और ठेले वालों की कमाई को लाखों में नहीं आंकते हैं, लेकिन एक गोलगप्पे वाले की कमाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, तमिलनाडु के पानीपुरी वाले दुकानदार ने ऑनलाइन पेमेंट (यूपाई) के जरिए एक साल में 40 लाख रुपये कमाए। इसके बाद उन्हें जीएसटी का नोटिस मिल गया। सोशल मीडिया पर यह नोटिस चर्चा का विषय बन गया है और अब यह नोटिस देखकर कॉर्पोरेट नौकरी वाले अपनी गरीबी का रोना रो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर नोटिस की यह तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sanjeev_goyal नाम के हैंडल से भी इस नोटिस को शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, तमिलनाडु जीएसटी विभाग ने एक गोलगप्पे वाले को नोटिस भेजा है। कारण:भैया आपके फोने-पे और गूगल-पे में एक साल में 40 लाख की बिक्री दिख रही, कैश की होगी सो अलग। अब इस खबर से लोग परेशान हैं कि यार गलत नौकरी में आ गया, काश गोलगप्पे बेचता।
विज्ञापन




Mahakumbh 2025: कौन हैं महाकुंभ मेले में चर्चा का विषय बने तीन फीट के छोटू बाबा, 32 साल से नहीं किया स्नान

इस वायरल नोटिस में 17 दिसंबर, 2024 की तारीख लिखी है। तमिलनाडु गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट' और 'सेंट्रल जीएसटी एक्ट की धारा 70' के तहत यह नोटिस जारी किया गया है। इसमें विक्रेता से बीते तीन सालों के लेन-देन का ब्यौरा मांगा गया है। 



Viral Video: शराब के नशे में बिजली की नंगी तारों पर जाकर लेट गया शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा भरोसा

खासतौर पर 2023-24 के वित्तीय वर्ष में कमाई गई बड़ी रकम पर सवाल खड़े किए गए हैं? डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से यह जानकारी जुटाई गई है। विक्रेता ने अपने चटपटे स्नैक्स के लिए पेमेंट स्वीकार किए थे। जीएसटी नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें