फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: हर दिन हवाई जहाज से ऑफिस जाती है ये महिला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Wed, 12 Feb 2025 08:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: मलेशिया में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला हवाई जहाज से ऑफिस आती जाती है। इस महिला का नाम रेचेल कौर है, जो अपने बच्चों की देखभाल के लिए हर दिन 600 किलोमीटर की हर दिन यात्रा करती हैं।
विज्ञापन
हर दिन हवाई जहाज से ऑफिस जाती है ये महिला - फोटो : Adobe Stock/Racheal Kaur/LinkedIn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: ऑफिस आने-जाने के लिए कई लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग निजी वाहन से दफ्तर जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई ऑफिस जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करता है? एक महिला ऑफिस आने-जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करती है। यह जानकर हैरान आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। 

विज्ञापन


दरअसल, मलेशिया में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला हवाई जहाज से ऑफिस आती जाती है। इस महिला का नाम रेचेल कौर है, जो अपने बच्चों की देखभाल के लिए हर दिन 600 किलोमीटर की हर दिन यात्रा करती हैं। इसकी वजह से वह ऑफिस आने-जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करती हैं। 

मलेशिया के पेनांग शहर में भारतीय मूल की महिला रेचेल अपने परिवार के साथ रहती हैं और उनका दफ्तर कुआलालमपुर में हैं। वह पेनांग शहर से हर दिन अपने दफ्तर कुआलालमपुर जाती हैं। उनका कहना है कि उनके दिन की शुरुआत सुबह चार बजे हो जाती है, क्योंकि उन्हें सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचना होता है। वह तैयार होकर सुबह पांच दफ्तर के लिए निकलती हैं। 
विज्ञापन


Asteroid 2024 Yr4: चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

रेचेल कौर घर से खुद गाड़ी चलाकर एयरपोर्ट तक जाती हैं, जिसमें उन्हें  50 मिनट लगते हैं। वह बताती हैं कि उनका विमान सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरता है और वह 40 मिनट के बाद कुआलालमपुर पहुंच जाता है। वह 7 बजकर 45 मिनट तक अपने दफ्तर पहुंच जाती हैं। 

Female Naga Sadhu: कुंभ के बाद कहां चली जाती हैं महिला नागा साधु, जानिए इनके जीवन से जुड़ी रहस्यमयी बातें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले वह हफ्ते में सिर्फ एक दिन घर आती थीं, लेकिन बच्चों की उचित देखभाल के लिए अब वह रोज पेनांग से कुआलालमपुर तक का 600 किलोमीटर की यात्रा करती हैं। रेचेल का कहना है कि उनके दो बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र 12 साल है और दूसरे की 11 साल है। रेचेल के मुताबिक, बच्चे बड़े हो रहे हैं और इस समय उन्हें मां की जरूरत है। वह ऑफिस आने-जाने के लिए हर दिन 11 यूएस डॉलर खर्च करती हैं। 

Naga Sadhu: अमृत स्नान के बाद महाकुंभ से लौटने लगे नागा साधु, जानिए अब कहां जमाएंगे डेरा और क्या करेंगे?

रेचेल का कहना है कि हर दिन आने जाने के बाद भी वह पहली की तुलना में कम खर्च कर रही हैं, क्योंकि कुआलालंपुर में रहने के दौरान उनका 340 अमेरिकी डॉलर खर्च होता है। अब उनका सिर्फ 226 अमेरिकी डॉलर खर्च होता है। हर महीने खाने-पीने पर 135 अमेरिकी डॉलर खर्च होता है, जो अब  68 अमेरिकी डॉलर हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें