पिता ने बेटी की शादी की जगह छपवा दिया ऐसा कार्ड
- फोटो : AdobeStock
Viral News: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कोई डांस का वीडियो है, तो कुछ लोगों के अजीबोगरीब हरकत के हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इन कार्ड को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि आखिर किसी पिता ने ऐसा क्यों किया?
दरअसल, यह पूरा मामला राजस्थान के ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र का है। यहां पर एक पिता ने अपनी बेटी के जीवित रहते ही ''शोक संदेश'' का कार्ड छपवाया है। अब इस कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस कार्ड को देखकर लड़की के रिश्तेदार भी हैरान हैं। हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? आखिर लड़की के पिता ने अपनी बेटी का ''मृत्यु भोज'' का कार्ड क्यों छपवाया?