फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली, फोटो ने लोगों को सोचने पर कर दिया मजबूर

Mon, 30 Dec 2024 06:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: वायरल फोटो में दिख रहा है कि एक हेरॉन पक्षी ने एक ईल (मछली) का शिकार किया और वो उसे हजारों फीट ऊपर आसमान में ले जाकर खाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे पहले मछली पक्षी के पेट को चीरकर बाहर निकल आई।
विज्ञापन
आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली - फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: दुनिया में हर दिन ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस फोटो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। चील और बाज जैसे पक्षियों की नजर पानी में तैरती मछलियों पर रहती है। मौका मिलते ही वह पानी में गोता लगाकर उनका शिकार कर लेते हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस फोटो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस फोटो को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इस फोटो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस अद्भुत तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं, तो वहीं कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं।

दरअसल, वायरल फोटो में दिख रहा है कि एक हेरॉन पक्षी ने एक ईल (मछली) का शिकार किया और वो उसे हजारों फीट ऊपर आसमान में ले जाकर खाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे पहले मछली पक्षी के पेट को चीरकर बाहर निकल आई। इस हैरान करने वाली घटना को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह फोटो वायरल हो गई है।
विज्ञापन




Optical Illusion IQ Test: अल्लू की भीड़ में छिपा है अर्जुन, सिर्फ पुष्पा के दीवाने ही 12 सेकेंड में खोज पाएंगे

इस फोटो में दिख रहा है कि पक्षी हेरॉन के पेट से ईल मछली बाहर निकल रही है। हेरॉन अपने पैर पीछे कर हवा में उड़ता नजर आ रहा है। इस फोटो को देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने सवाल किया है कि, 'मछली ने हेरॉन का पेट कैसे काट दी? दूसरे का शख्स का कहना है कि 'क्या पक्षी मरा या नहीं?... हमें पूरी बात बताइए'।

Secret Place in World: यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? जानिए क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य

इस फोटो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक तीन करोड़ से अधिक लोग फोटो को देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने लाइक लाइक किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें