Viral News: पांच मिनट बात की और सिर्फ तीन बाद शादी हो गई। अब यह शादी पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। चर्चा की वजह शादी नहीं है, बल्कि सिर्फ 9 दिन बाद पति-पत्नी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। अभी मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस शादी का कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, यह पूरा मामला चीन के झेजियांग प्रांत का है। यहां पर 32 वर्षीय युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की लंबे समय से शादी नहीं हो रही थी, जिससे परिवार भी परेशान था। आखिरकार उन्होंने एक मैचमेकिंग सेंटर की मदद ली और और करीब 200 युआन (करीब 2,300 रुपये) कर्च करके अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
कुछ दिन बात युवक की 30 साल लड़की से मुलाकात हुई। मैचमेकर ने दोनों की मिलाया था। महिला ने अपनी प्रोफाइल में दावा किया था कि उस पर कोई कर्ज नहीं है और न ही उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। इसके ही वह किसी तरह की गंभीर बीमारी से भी पीड़ित नहीं है। सबसे बड़ी बात यह थी कि वह जल्दी शादी करने और दूसरे शहर में भी रहने को तैयार थी।
इसके बाद युवक ने शादी पर कुल 36.95 लाख खर्च किए थे, जिसमें ब्राइड प्राइस 13.94 लाख और मैचमेकिंग फीस 22.31 लाख शामिल थे। बातचीत के तीन बाद दोनों की शादी रजिस्टर कर दी गई। हालांक, इस दौरान भी दुल्हन के माता-पिता मौजूद नहीं थे। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की क्रेडिट रिपोर्ट की जांच की, तो पता चला कि महिला पर 1 लाख युआन (लगभग 13.9 लाख रुपये) का कर्ज है, तो वहीं महिला ने शादी से पहले बताया था कि उस पर कोई कर्ज नहीं है।
Viral Video: 5 साल की नन्ही एयर होस्टेस ने जीता यात्रियों का दिल, फ्लाइट में बिखेरा अपना जादू, देखें वीडियो
महिला ने सफाई दी और कहा कि यह कर्ज उसके पूर्व बॉयफ्रेंड के कारण है। युवक को यह भी पता चला कि महिला का मोबाइल पेमेंट अकाउंट दूसरे नाम से बना है। फिर महिला ने बताया कि उसके लीवर एंजाइम्स बढ़ गए हैं और डॉक्टर ने वजन घटाने के लिए कहा है। शादी 9 दिन बाद यह खुलासा होने के बाद युवक ने तलाक की बात कही।
Viral Video: 90 की उम्र में भी नहीं टूटा हौसला, पेट की खातिर गोलगप्पे बेच रहे बुजुर्ग के संघर्ष की कहानी
शुरुआत में महिला तलाक के लिए तैयार हो गई, लेकिन बाद में उसने मना कर दिया। अब महिला ने खुद अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है और युवक से 50 हजार युआन (करीब 7 लाख रुपये) मुआवजा मांगा है। उसने आरोप लगाया है कि पूरे विवाद की वजह से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो गई। अभी मामला अदालत में है।