भारत के इस बाजार में बिकता है अजगर का अंडा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- फोटो : instagram
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को उनके अनोखे खान-पान के लिए देशभर में जाना जाता है। भारत के अन्य राज्यों में चिकन, मटन या फिश खान सामान्य है, लेकिन नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अन्य जीव भी लोग खाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो नागालैंड के एक स्थानीय बाजार का है, जिसमें देख सकते हैं कि अजगर का अंडा बिक रहा है। अंडे की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें अंडे की कीमत एक हजार रुपये दर्जन बताई जा रही है। स्थानीय लोग अजगर के अंडे को खाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में एक शख्स घूमकर पूरा बाजार दिखा रहा है। शख्स बाजार में चारों तरफ जाता है और दिखाता है कि बाजार में क्या-क्या बिक रहा है। इस दौरान बाजार में एक महिला के पास पहुंचता है। उसने एक टोकरी में कुछ अंडे रखे हुए हैं। शख्स महिला से पूछता है कि यह अंड किस चीज के हैं।
महिला बताती है कि सांप के अंडे हैं। यह सुनत हैं कि शख्स हैरान हो जाते हैं। इसके बाद वह महिला से सवाल करता है कि यह किस सांप के अंडे हैं। महिला बताती है कि अजगर के अंडे हैं। शख्स ने पूछा कि यह अंडा कौन खाता है, फिर वह बातती है नागा लोग खाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।
पाकिस्तान का ऐसा गजब टैलेंट! ड्राइवरलेस कार ने लाइव टेस्ट के दौरान पुलिस वैन को ठोका, वीडियो हुआ वायरल
कई लोग यह
वीडियो देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि पूर्वोत्तर के खान-पान को समझना चाहिए। नागालैंड की बात की जाए तो यहां लोगों के खान-पान में काफी विविधता है। लोग कई जीवों के मांस खाते हैं। वीडियो में महिला बताती है कि अजगर के अंडे एक हजार रुपये दर्जन बिकते हैं।
रूस के राष्ट्रपति के काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहा था शख्स, तभी सामने आ गए पुतिन, फिर जो हुआ देख नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर यह हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने सवाल किया है कि क्या इन अंडों में जहर नहीं होता है? वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि यह अंडा बड़ा खतरनाक है।