फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: दूल्हा बने नेता जी और दुल्हन मगरमच्छ, यहां पर हुई दुनिया की अनोखी शादी, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

Sun, 05 Jul 2026 03:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Weird News: मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्षासा में स्थित सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक मादा मगरमच्छ से शादी की है। अब उनकी इस अनोखी शादी के वीडियो और फोटो वायरल हो गए हैं। 
विज्ञापन
दूल्हा बने नेता जी और दुल्हन मगरमच्छ, यहां पर हुई दुनिया की अनोखी शादी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Weird News: मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्षासा में स्थित सैन पेड्रो हुआमेलुला से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक मादा मगरमच्छ से अनोखी शादी है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसे सफेद ड्रेस पहनाई गई खी और फूलों से सजाया गया था। मेयर विक्टर को दुल्हन बने मगरमच्छ को बार-बार किस करते हुए देखे गए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मेयर और मगरमच्छ की शादी की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। लोगों के मन में सवाल है आखिर मेयर ने मगरमच्छ से शादी क्यों की। 

क्यों मेयर ने की मगरमच्छ से शादी?

मगरमच्छ और मेयर की शादी सदियों पुरानी एक आदिवासी परंपरा है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय का कहना है कि मेयर के मगरमच्छ से शादी करने से यहां के मछुआरों को अच्छी किस्मत मिलती है। समुद्र में मछली पकड़ने में सफल होते हैं और पूरे समुदाय समृद्ध होता है। इसी परंपरा के तहत मेयर ने मगरमच्छ से शादी की है। 
विज्ञापन




 

Viral Video: बेटे ने निभाया मां से किया अपना वादा, पहली बार कराई हेलिकॉप्टर की सैर, भावुक कर देगा वीडियो 

Viral: कौन हैं एंजेला और इवान? 1454 फीट ऊंचाई पर की सगाई, वीडियो वायरल होने के बाद दुनियाभर में हो रही चर्चा


आखिर क्या है परंपरा? 

मेक्सिको में पारंपरिक रीति के मुताबिक, मगरमच्छ को राजकुमारी माना जाता है। इस मगरमच्छ को एक राजकुमारी के समान मान्यता दी जाती है।  पारंपरिक विवाह समारोह का बीते 230 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। इस परंपरा के मुताबिक, मेयर को चोंटल के राजा का प्रतीक माना जाता है, जिसकी वजह से उन्हें मगरमच्छ से शादी करनी पड़ती है। ऐसी शादी को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें