चोरों को खंभे में बांधकर गायब हो जाता है रहस्यमयी शख्स, आखिर कौन है सीक्रेट बैटमैन
- फोटो : AI
Viral: मैक्सिको में इन दिनों घट रही एक रहस्यमयी घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इसकी तस्वीरें और कारनामे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह मैक्सिकन बैटमैन है। इसकी वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह रहस्यमयी शख्स कथित बाइक चोरों को पकड़ता है और उन्हें डक्ट टेप से खंभों पर बांध देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चेहरे पर चोर लिखता है और फिर वहां से फरार हो जाता है। अब पुलिस भी इस रहस्यमयी बैटमैन की तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको के जलिस्को राज्य के लागोस डी मोरेनो शहर में बीते कुछ दिनों से कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है। शहर में मोटरसाइकिल की बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच कोई अनजान शख्स खुद ही इंसाफ करने के लिए निकल चुका है।
खंभे बांधकर चिपका देता है टेप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दो हफ्तों में कम से कम पांच लोग सड़क किनारे बिजली या लाइट के खंभों से डक्ट टेप में पूरी तरह लिपटे हुए मिले हैं। उनके मुंह भी टेप से बंद थे ताकि वे कुछ बोल न पाएं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनके चेहरे पर काले मार्कर से स्पेनिश भाषा का शब्द चोर लिखा था। कुछ लोगों के चहरे पर मूंछें और बिल्ली जैसी मूंछों के निशान भी बनाए गए थे। बताया जा रहा है कि यही रहस्यमयी शख्स की पहचान या उसका सिग्नेचर स्टाइल है।
Viral Video: बेटी की सफलता के पीछे छिपा मां का त्याग, भावुक कर देगा वीडियो
साथ में छोड़ देता है ये चीज
रहस्यमयी शख्स इन सभी के सिर के ऊपर गुलाबी रंग का एक बोर्ड भी लगा देता था। इसमें उन पर मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लिखा था। सबसे खास बात यह है कि जिन बाइकों को चोरी का बताया गया, उन्हें भी वहीं पास में खड़ा कर छोड़ देता है। इसके कारण ही लोग सोशल मीडिया पर लोग रहस्यमयी शख्स को मैक्सिकन बैटमैन या मैक्सिको का डार्क नाइट कहकर बुलाते हैं। इन घटनाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Viral Video: ऋषिकेश में सिर्फ तिलक लगाकर शख्स कर रहा महीने की इतनी कमाई, देखें वीडियो
कब आई थी पहली घटना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की पहली घटना 13 जून को सामने आई थी। उस दिन एक व्यक्ति खंभे से बंधा मिला था। इसके पास एक गत्ते पर उसे चोर बताया था। इसके बाद कई ऐसी घटनाएं आती रहीं। पुलिस का रूख बिल्कुल विपरीत है। जलिस्को पुलिस ने कहा कि खंभों से बंधे मिले लोगों को फिलहाल पीड़ित माना जा रहा है, क्योंकि कानून अपने हाथ में लेना अपराध है। पुलिस ने बताया कि खंभे से बंधे मिले लोगों को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अब इन लोगों को बांधने वाले की तलाश की जा रही है। इस लोग सोशल मीडिया पर मैक्सिकन बैटमैन बुला रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर रहस्यमयी शख्स कौन है?