मां को दर्द से तड़पता देख 1 साल के मासूम बच्चे ने किया कुछ ऐसा, देखकर भावुक हो जाएंगे आप
- फोटो : instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कई दिल को छूने वाले और इमोशनल कर देने वाले होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस भावुक करने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसमें एक मां-बेटे का प्यार और गहरा लगाव दिख रहा है। दोनों का यह अनमोल रिश्ता देखकर हर कोई भावुक हो गया है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मां अपने मासूम बच्चे को संभालने की कोशिश कर रही है। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वह बिस्तर से नीच गिर जाती हैं। गिरने के बाद दर्द से सिर को पकड़ लेती हैं। यह देखकर मासूम अपनी मां की तरफ तुरंत बढ़ने लगता है। उसकी मासूम प्रतिक्रिया ने लोगों के दिल को जीत लिया है।
मां को दर्द से तड़पता देख रोने लगा मासूम
वीडियो में सबसे खास बात यह दिखती है कि मासूम बच्चा अपनी मां के पास पहुंचकर अपने नन्हे हाथों से उन्हें छूता है और जैसे उन्हें दिलासा देने की कोशिश कर रहा है। बच्चे की मासूमियत देखकर लोगों की आंखें नम हो गई हैं। वीडियो देखकर कई लोगों का कहना है कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत और सच्चा होता है।
Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो के बैकग्राउंड में भज रहा इमोशमन गाना पूरे माहौल को और भी ज्यादा भावुक कर रहा है। संगीत और दृश्य का मेल वीडियो को ऐसा रूप दिया है कि देखने को हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशळ मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे के लिए मां पहली दुनिया होती है। कई लोगों ने कहा कि मासूम बच्चा भी अपनी मां की दर्द को महसूस कर सकता है, क्योंकि मां और बच्चे के बीच निस्वार्थ प्रेम होता है।