फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेंगलुरु शहर का ये वायरल वीडियो देखकर डरे लोग, बोले- नहीं रोका गया तो सब खत्म हो जाएगा

Thu, 20 Mar 2025 08:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बेंगलुरु शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है। इसे देखने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि आखिर इस खूबसूरत शहर को क्या हो गया है?
विज्ञापन
बेंगलुरु शहर का ये वायरल वीडियो देखकर डरे लोग - फोटो : X/@sriharikaranth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर को आईटी और टेक का हब कहा जाता है। यह देश का संपन्न शहर है। यह आईटी और टेक प्रोफेशनल को अच्छी खासी सैलरी मिलती है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर बेंगलुरु पर ट्रैफिक की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। यह शहर पढ़े-लिखे और मजदूर करने वाले लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है और उनके सपने को पूरा करने में मदद करता है।  बेंगलुरु में रूम और पीजी का किराया काफी अधिक है। यही वजह है कि अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी खूब चर्चा होती है। 

विज्ञापन


अब इस बीच बेंगलुरु शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है। इसे देखने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि आखिर इस खूबसूरत शहर को क्या हो गया है? इस वीडियो में ड्रोन के जरिए बेंगलुरु शहर का एरियल व्यू दिखाया गया है। इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है।  पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'बेंगलुरु के हार्ट का एरियल व्यू, यह विकास है या शहरीकरण अराजकता? 

वायरल वीडियो को एक्स पर @sriharikaranth नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बेंगलुरु शहर का ऊपर से एक हैरान करने वाला नजारा दिख रहा है। शहर में बिल्डिंग ही बिल्डिंग दिख रही है और ना के बराबर हरियाली नजर आ रही है। बीते 16 मार्च को इस वीडियो को शेयर किया गया था। वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहा है। 
विज्ञापन


Wolf Dog: ये है दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, भारतीय शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा, भेड़िए जैसी होती है ताकत



Pakistan Richest Person: ये है पाकिस्तान का सबसे अमीर इंसान, दुनियाभर में फैला है अरबों का कारोबार

बेंगलुरु के इस शहरी विकास पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग शहर के विकास और तरक्की का नाम दे रहे हैं और कुछ लोगों ने खत्म होते पर्यावरण का हवाला दिया है। इस वीडियो पर एक शख्स प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, मैन मेड डिजास्टर, अभी भी वक्त है शहर में इमारतों के बनने से रोकने का। 

ISS: क्या है अंतरिक्ष स्टेशन? जहां फंसी थीं सुनीता विलियम्स, 90 मिनट में लगाता है पृथ्वी का एक चक्कर

बेंगलुरु शहर की इस स्थिति को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शहर की इस हालत के लिए लोग अंधाधुंध पेड़ों को काटकर कालोनियां बसाने को जिम्मेदार ठहार रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे नहीं रोका गया तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें