फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खेल रहे बच्चे को पंजे में दबाकर भागने लगा बाज, जान पर खेलकर कुत्ते ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

Mon, 13 Oct 2025 04:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो में कुत्ते की वफादारी लोगों का दिल जीत रही है। हालांकि, वीडियो की हकीकत है क्या? यह बता पाना मुश्किल है।  हो सकता है कि यह वीडियो AI से बनाया गया हो या फिर हकीकत हो।
विज्ञापन
पार्क में खेल रहे बच्चे को पंजे में दबाकर भागने लगा बाज, तभी अचानक आया कुत्ता और फिर... - फोटो : X@adarsh_raj2
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो फेक होते हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए होते हैं। इसके कारण वीडियो पर यकीन पर मुश्किल होता है कि क्या वीडियो हकीकत है या फेक। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर एक बाज हमला करता है। लेकिन एक कुत्ता अपनी जान दांव पर लगाकर बच्चे को बचाता है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो में कुत्ते की वफादारी लोगों का दिल जीत रही है। हालांकि, वीडियो की हकीकत है क्या? यह बता पाना मुश्किल है।  हो सकता है कि यह वीडियो AI से बनाया गया हो या फिर हकीकत हो। अब सच चाहे जो भी हो, लेकिन लोगों को हैरत में डाल दिया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @adarsh_raj2 के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा कुत्ता दिख रहा है, जो एक बच्ची की जान बजाता दिख रहा है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि बाज या चील बेहद छोटे जानवरों के बच्चों को पंजों में पकड़कर उठा ले जाते हैं। ऐसे मामले कई बार सामने आ चुके हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा दृश्य हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन




Ajab-Gajab: क्यों आपस में नाक रगड़ते हैं अरबपति शेख? जानिए आखिर क्या है परंपरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में एक बच्चा खेल रहा है। इसी दौरन उड़ते-उड़ते आता है और बच्चे पर हमला बोल देता है। सबसे हैरानी की बात यह कि उसे लेकर उड़ने की कोशिश करता है। इस बीच एक छोटा कुत्ता उस बच्चे को बचाने पहुंच जाता है।

Viral News: मुस्लिम युवक ने मदीना पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के लिए मांगी दुआ, वीडियो पर लोगों ने बरसाया प्यार

बाज अपने पंजे से बच्चे को खींचकर ले भागने लगता है, जबकि कुत्ता उस बच्चे को बचाने लगता है। आखिरकर कुत्ता उस बच्चे को बचा लेता है। तभी वहां पर बच्चे की मां और पिता पहुंच जाते हैं। मां बच्चे को उठाती है और पिता बाज को भगाता है। यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फेक हैं और AI से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो सच है। 

डिसक्लेमर: बता दें कि यह लेख सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार बनाया गया है और ''अमर उजाला'' इस वीडियो को लेकर किए दावों की पुष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें