बारिश में पहाड़ पर बाइकर की फिसली बाइक और फिर...
- फोटो : एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। यह पहाड़ पर बाइक चला रहे एक बाइकर का है, जिसे देखने के बाद आपकी सांसें थम जाएंगी। बताया जा रहा है कि यह पश्चिम बंगाल के कर्सियांग का है। इसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाना कितना खतरनाक होता है।
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ों पर बारिश का हो रही है। इसके कारण पहाड़ी रास्ते पर बेहद फिसलन हो चुका है। इस रास्ते पर दो दोस्त अपनी-अपनी बाइक से जा रहे हैं। दोनों ने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा है।
दोनों दोस्त मौज मस्ती करते और मौसन का आनंद लेते हुए जा रहा है बाइकर जैसे ही एक तीखे मोड़ पर पहुंचता है, सड़क पर फिसलन इतनी अधिक बाइक बुरी तरह फिसल जाती है और बाइक से बैलेंस छूट जाता है। इसके बाद रोंगटे खड़े करने वाला मंजर देखने को मिलता है।
Cloudburst: अचानक क्यों और कैसे फटता है बादल? जानिए आखिर क्या है वजह
बाइक से बैलेंस छूटने के बाद बाइकर ब्रेक लगाने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक फिसल जाती है और वह सड़क पर गिर पड़ता है। अच्छी बात यह रही है कि वो समय रहते ब्रेक लगा लेता है, क्योकि जरा सी चूक होने पर वो सीधे खाईं में गिरता। झाड़ी और नरम मिट्टी होने की वजह से उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पीछे चल रहा है दोस्त घबरा जाता है।
Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि पहाड़ी रास्तों पर इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद जान बचना मुश्किल है।