उल्टी बाइक पर 10 मिनट बैठकर दिखाओ और गाड़ी घर ले जाओ, अनोखे चैंलेंज का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : एक्स
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। इसमें एक बाइक को छत से उल्टा लटकाया गया है,जिस पर 10 मिनट तक बैठने का चैलेंज दिया गया है। शर्त यह रखी गई है कि जो भी शख्स 10 मिनट तक उल्टी बाइक पर बैठने में सफल होगा, उसे बाइक मुफ्त में दे दी जाएगी।
वीडियो में छत से लटकी बाइक को देखकर लोग हैरान हैं। कई लोग इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। दरअसल, यह विदेश में खुले एक नए बाइक शोरूम की ओपनिंग के दौरान किया गया। बताया जा रहा है कि बाइक शोरूम का मार्केटिंग स्टंट है। इस अनोखे आइडिया का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि मोटरसाइकिल शॉप की ओपनिंग को खास बनाने के लिए यह चैलेंज रखा गया था। अगर कोई शख्स बाइक पर 10 मिनट से अधिक समय तक उल्टा बैठा रहता, तो उसे बाइक मुफ्त में मिल जाती। पोस्ट में इस मार्केटिंग आइडिया की जमकर तारीफ हो रही है।
कब लगेगा 2027 का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं
छत से उल्टी लटकी बाइक पर कुछ सेकेंड तक टिके रहना भी लोगों के लिए कठिन साबित हुआ। एक शख्स ने इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही सेकंड में नीचे चला आया। ऐसे में 10 मिनट तक इस तरह बाइक पर टिके रहना किसी के लिए भी आसान नहीं था।
कभी भाभा रिसर्च सेंटर में करते थे नौकरी, फिर क्यों बन गए संन्यासी? M.Tech वाले बाबा की कहानी हुई वायरल
वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस अनोखे मार्केटिंग स्टंट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि दुकान की ओपनिंग को चैलेंज में बदलना शानदार आइडिया है। इसे देखने के लिए लोग रुक रहे हैं।