फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने दिखाया उंगलियों का जादू, मिट्टी से बना दी ऐसी बोतल कि हर कोई कर रहा तारीफ

Mon, 14 Sep 2026 04:04 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का जीत लिया है। इसमें एक शख्स मिट्टी से बोतल बनाते दिख रहे हैं। उनकी हुनर का हर कोई तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन
बाबा ने दिखाया उंगलियों का जादू, मिट्टी से बना दी ऐसी बोतल कि हर कोई कर रहा तारीफ - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें लोगों का हुनर देखने को मिलता है। एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स की मिट्टी और पारंपरिक कारीगरी ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह शख्स सामान्य तरीके से मिट्टी की बोतल बनाता हउआ दिख रहा है। अनोखी कलाकारी को देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई हौरान है और उनकी तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स मिट्टी जैसी प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करके बोतल बना रहा है। वह अपने हाथों मिट्टी को आकार दे रहा है, वह काफी दिलचस्प है। बिना किसी आधुनिक मशीन या चमक-दमक के बनाई जा रही यह बोतल अपनी सादगी की वजह से खास लग रही है। वीडियो देखने बाद लोग उनकी कला और हुनर की तारीफ कर रहे हैं।

इन दिनों बाजार में प्लास्टिक, स्टील और कांच की बोतलों का मिलना आम है, लेकिन मिट्टी की बोतल लोगों को पुराने दौर की याद दिला रही है। घरों में पहले लोग मिट्टी के घड़े और सुराही इस्तेमाल करते थे। प्राकृतिक तरीके से तैयार होने वाली यह चीजें भारतीय जीवनशैली और पारंपरिक कारीगरी का अहम भाग रही है।
विज्ञापन






सड़क पर दौड़ती दिखी 6 टायर वाली बाइक, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग शख्स की हुनर की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्राकृतिक और ऑर्गेनिक चीजों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि पुरानी पारंपरिक चीजों की अपनी एक अलग सुंदरता होती है।

घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने किया हमला, सींग पकड़कर मां बनी ढाल, देखें वीडियो

लोगों का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी पारंपरिक कलाकारी को देखना और उसे प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। शख्स की कलाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया है। भारतीय कला में लोगों को आकर्षित करने की आज भी ताकत है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें