फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Song: 11 साल के बच्चे ने गाया सासों की माला गाना, दर्दभरी आवाज ने किया मंत्रमुग्ध, सुनकर भावुक हुए लोग

Fri, 24 Jul 2026 08:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Song: एक 11 साल के बच्चे ने सूफी गीत सासों की माला गाया है, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बच्चे की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
11 साल के बच्चे ने गाया सासों की माला गाना, दर्दभरी आवाज ने किया मंत्रमुग्ध, सुनकर भावुक हुए लोग - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Song: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। देश में छोटे गांव से लेकर कस्बों तक कई लोग ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके भीतर किसी बड़े कलाकार से कम हुनर नहीं होता है। कई बार इन हुनर से भर लोगों को बड़ा मंच नहीं मिल पाता है, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में लोगों की प्रतिभा सामने आ जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी प्रतिभा से कुछ ही समय में लोगों का अपना दीवाना बना लेते हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे ने इतना मंत्रमुग्ध करने वाला गाना गाया है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र सिर्फ 11 साल है। उसने अपनी आवाजा से लाखों लोगों की दीवाना बना दिया है। वीडियो देखने के बाद यह कह सकते हैं कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता है। मेहनत और लगन से नामुमकिन को भी मुमकिन किया जा सकता है। 

वायरल वीडियो मे 11 साल के बच्चे ने मशहूर सूफी गीत सांसों की माला गा रहा है। छोटी-सी उम्र में उसने इतनी सुरीला आवाज में गाना गया है। उसके गाने में आत्मविश्वास और भावनाएं साफ झलक रही हैं। वह गाने की हर लाइन को इतने दिल से गा रहा है कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि बच्चे ने सुर के साथ ही गाने के भाव भी बेहद खूबसूरत तरीके से गाया है। उसकी गायकी को देखकर नहीं कहा जा सकता है कि उसकी उम्र सिर्फ 11 साल है। 
विज्ञापन



IMD Rain: क्यों गुजरात में एक दिन में हुई इतनी ज्यादा बारिश? जानिए मौसम की बड़ी वजह

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बच्चे के गाने के वीडियो को एक करोड़ से अधिक लोगों ने खबर लिखे जाने तक देख लिया था, तो वहीं 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग गाने पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बच्चे में गजब का टैलेंट है। एक शख्स ने कहा कि बच्चे को सिर्फ थोड़ी सी ट्रेनिंग और निखार की जरूरत है। एक और शख्स ने लिखा है कि बच्चे की आवाज में दम है। 

Dance Video: सगाई में पाकिस्तानी गाने पर लड़कियों ने किया शानदार डांस, सीमा पार के लोगों ने भी की तारीफ

वायरल वीडियो ने साबित कर दिया है कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं है। सूफी गीत गाकर बच्चा सोशल मीडिया पर छा गया है। हर कोई बच्चे के आवाज की तारीफ कर रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें