फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर झाड़ू बेचने वाला पिता बना बेटी का हेयर स्टाइलिस्ट, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

Sat, 17 Oct 2026 06:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर बाप-बेटी के प्यार को दिखाता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स साइकिल पर सामान बेचने निकला है और बेटी भी उसके साथ है। 
विज्ञापन
सड़क पर झाड़ू बेचने वाला पिता बना बेटी का हेयर स्टाइलिस्ट - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पिता अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता है। कभी-कभी हर दिन की जिंदगी का एक छोटा-सा पल भी प्यार की ऐसी तस्वीर सामने लाता है, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसी ही भावुक करने वाली कहानी देखने को मिली है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स साइकिल पर सामान बेचने निकला है। वह साइकिल पर झाड़ू बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है। इस दौरान उसकी नन्ही बेटी भी उसके साथ है। 

विज्ञापन


बेटी साइकिल के आगे वाले डंडे पर बैठी है और पिता अपने काम के साथ-साथ उसके बाल संवार रहा है। सबसे खास बात यह है कि पिता बेटी के बाल बनाते समय उसकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहा है, ताकि वह साइकिल से नीचे न गिर जाए। एक तरफ रोजी-रोटी कमाने की जिम्मेदारी है, तो दूसरी तरफ अपनी बच्ची को प्यार और देखभाल देने का फर्ज। पिता दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाते दिख रहा है।

बेटी के लिए पिता का प्यार देख भावुक हुई जनता

शख्स के पास महंगी गाड़ी या आलीशान घर भले ही न हो, लेकिन अपनी बेटी के लिए उसके दिल में बेशुमार प्यार है। वह मेहनत करके परिवार का पेट पालता है और मौका मिलते ही अपनी बच्ची पर प्यार लुटाने से भी पीछे नहीं हटता। शायद बच्ची को भी अंदाजा नहीं होगा कि उसके बचपन का यह साधारण-सा पल कितना अनमोल है। भविष्य में यही यादें उसके लिए पिता के निस्वार्थ प्रेम की सबसे खूबसूरत निशानी बन सकती हैं।
विज्ञापन





क्या है मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स? जिसे ईरान पर गिरा सकता है अमेरिका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह प्यारा वीडियो शेयर किया गया है और कैपश्न लिखा है कि पिता का यह खास रूप सिर्फ बेटियां ही जानती हैं। वीडियो देखने वाले लोग भी इस बात से सहमत नजर आ रहे हैं कि एक पिता का प्यार पैसों से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और समर्पण से पहचाना जाता है।

कौन हैं हूती विद्रोही? जिन्होंने सऊदी अरब की नाक में कर दिया है दम

सोशल मीडिया पर प्यार बरसा रहे हैं लोग

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि पिता अमीर हो या गरीब, पिता आखिर पिता ही होता है। वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि बेटी की बात आते ही पिता का दिल पिघल जाता है। कई लोगों ने हार्ट इमोजी के जरिए इस पिता और बेटी के रिश्ते पर अपना प्यार जताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें