सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'शाकाहारी मछली' का वीडियो
- फोटो : Instagram
Viral Video: देशभर में इस दौरान नवरात्रि की धूम है। हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से शामिल नवरात्रि में देवी दुर्गा मां की पूजा होती है। नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हुई, जो 2 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन और दशहरा के साथ संपन्न होगा। नवरात्रि में कई लोग व्रत रखते हैं और इससे जुड़े नियमों का पालन करते हैं। नवरात्रि के दौरान मांस-मछली का सेवन नहीं किया जाता है। साथ ही नवरात्रि में लहसुन-प्याज खाने की भी मनाही होती है।
लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो मांसा-मछली खाना पसंद करते हैं। इस वीडियो में शख्स ने शाकाहारी मछली की रेसिपी शेयर की है। उसने दिखाया है कि आप कैसे शाकाहारी मछली खा सकते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक थाली में दाल और चावल रखा हुआ है। शख्स चम्मच से दाल और चावल खा रहा है। इस थाली में शाकाहारी मछली भी रखी हुई है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि मछली शाकाहरी कैसे हो सकती है?
Viral Video: सड़क पर गुटखा थूक रहे थे दो युवक, तभी गाड़ी से उतरकर लड़के ने जड़ा तमाचा, मंगवाई माफी फिर...
आपको बता दें कि शख्स ने कागज से एक मछली बनाई हुई है। इस मछली को उसने दाल और चावल की थाली में रखा हुआ है। सफेद कागज को उसने मछली के आकार का काट लिया है और उस पेन से नीले रंग की कलाकारी की है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Baba Vanga: 2026 में मचेगी भयनाक तबाही! यूरोप हो सकता है वीरान और..., बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sateeshdriver नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है कि अजीब गरीबी है। एक अन्य लिखा है, दाल के साथ मछली। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।