फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों ने खुद को ऐसे किया ठंडा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर भावुक हो रहे लोग

Sat, 23 May 2026 02:00 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Laborers Viral Video: सोशल मीडिया में झुलसा देने वाली गर्मी में काम कर रहे कुछ मजदूरों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि वो अपने को ठंडा करने के लिए अनोखा तरीखा निकालते हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों ने खुद को ऐसे किया ठंडा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर भावुक हो रहे लोग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Laborers Viral Video: देश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस तेज गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी में सबसे अधिक मुसीबत उन कामगारों को है, जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। दो वक्स की रोटी के लिए वो इस जला देने वाली गर्मी में भी काम करने को मजबूर हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। यह मजदूर 50 डिग्री तापमान में काम कर रहा था। 

विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए लोग तरह के उपाय कर रहे हैं। धूप में कई लोग घर से बाहर नहीं निकल नहीं रहे हैं। लेकिन मजदूर दो वक्त की रोटी के लिए चिलचिलाती धूप में भी काम कर रहे हैं। ईटें उठाकर इधर से उधर रख रहे हैं। एक मजदूर जब सबकुछ नहीं झेल पाया, तो उसने जो हल निकाला वो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इसमें एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर सामान ढोते नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- कोई सुनहरे भविष्य के लिए पसीना बहा रहा है।
विज्ञापन




Airport: भारत के इस इकलौता एयरपोर्ट से मिलती है दुनिया के हर कोने के लिए फ्लाइट, नाम जानकर होगी हैरानी

वीडियो में दिख रहा है कि एक मजदूर गर्मी से बेहद परेशान हो जाता है तो ट्यूब से खुद पर पानी डालने लगता है। इसके बाद वो दूसरे मजदूरों पर भी पानी डालता है। उनको पूरी तरह भिगो देता है, ताकि पानी सूखने में समय लगे और ठंडक बनी रहे।

Viral: हादसे में खो दिए थे दोनों पैर, अब शख्स ने हाथों के सहारे की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई

वायरल वीडियो देखकर मजदूरों की मजबूरी को समझा जा सकता है। इस मजबूरी में जिम्मेदारियां छिपी हैं और परिवार के भविष्य की चिंता भी। मजदूरों के इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें