फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बीच रोड पर गुंडागर्दी, गाड़ी की टक्कर से दो गुटों में हुई बड़ी लड़ाई, एक-दूसरे पर बरसाए लात घूंसे

Sat, 31 May 2025 12:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: घटना में स्कॉर्पियो और वर्ना कार आपस में टकरा गईं। टक्कर होते ही दोनों कारों में सवार लोग आपस में बहस करने लगे। बहस जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पत्थर भी फेंकने लगे।
विज्ञापन
सड़क पर लड़े लोग - फोटो : एक्स@sanjayjourno
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून, जो उत्तराखंड की राजधानी और शांत माहौल के लिए जानी जाती है, वहां एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। शहर के रानीपोखरी क्षेत्र के सूर्यधार रोड पर स्थित भोगपुर इलाके में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी बड़ी बात नहीं थी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। बता दें कि टक्कर के बाद दोनों पार्टियों में इतना घमासान झगड़ा हुआ कि लोग भी वीडियो बनाने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना में स्कॉर्पियो और वर्ना कार आपस में टकरा गईं। टक्कर होते ही दोनों कारों में सवार लोग आपस में बहस करने लगे। बहस जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पत्थर भी फेंकने लगे। मामला यहीं नहीं रुका, एक गुट ने दूसरे गुट पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की।


बीच सड़क पर लड़ रहे थे लोग
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के करीब 10 लोग बीच सड़क पर लड़ रहे हैं। झगड़े में कुछ लड़कियां भी वहां मौजूद थीं, जो मामले को शांत करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था। एक शख्स बड़ा सा पत्थर उठाकर कार पर फेंकता है, जिसके बाद कार सवार उसे कुचलने की कोशिश करता है और गाड़ी लेकर भाग जाता है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @sanjayjourno नाम के यूजर ने शेयर किया है। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में गुस्सा फैल गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा, “इनको पकड़कर सबक सिखाना चाहिए,” तो किसी ने लिखा, “पढ़े-लिखे लोग भी अब सड़क पर जानवरों जैसे व्यवहार कर रहे हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “आज की युवा पीढ़ी बहुत ही लापरवाह हो गई है।”

मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों कारों में सवार कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह घटना बताती है कि कैसे एक मामूली सड़क हादसा गुस्से और अहंकार के चलते खतरनाक रूप ले सकता है। लोगों को संयम रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की जरूरत है।





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें