फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Viral Video: जब शख्स ने अपनी पीठ पर उठा लिया पहलगाम हमले में घायल पर्यटक को, लोग बोले- सेल्यूट है भाई

Fri, 25 Apr 2025 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pahalgam Viral Video: पहलगाम हमले में घायल पर्यटक की मदद करते हुए एक शख्स की वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पहलगाम में शख्स की मदद करता हुआ वीडियो वायरल। - फोटो : X/@jeetusp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video Of Kashmir: कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुई उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पहलगाम घूमने गए पर्यटकों पर आतंकियों ने गोलियां बरसा दी जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई।  वहीं, कई लोग इस आतंकी हमले में घायल भी हुए हैं। इस दौरान कई ऐसे वीडियो भी सामने आए जिनमें पर्यटक चीख-पुकार कर रहे हैं और मदद भी मांग रहे हैं।

विज्ञापन


इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि एक कश्मीरी शख्स ने घायल पर्यटक की कुछ इस तरह मदद की जिसके बाद लोग उसे सेल्यूट तक कर रहे हैं। तो चलिए इस वीडियो को देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...   

क्या दावा हो रहा है वीडियो में?

जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है उसमें दावा किया जा रहा है कि एक कश्मीरी युवक एक घायल पर्यटक को अपनी पीठे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जो शख्स पीठ पर है उसके शरीर पर खून लगा है।
विज्ञापन


वहीं, पर्यटक को पीठ पर उठाकर ये शख्स भाग रहा है ताकि उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक का बाद का है।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

पहलगाम के बताए जा रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया गया और इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 94 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

क्या प्रतिक्रिया दी लोगों ने?

इस वीडियो को लाइक भी किया जा रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।
हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्ता हमारा।।
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नही हमारी।
सदियों रहा है दुश्मन दौरे जमा हमारा ।।
नफरत फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेंगे। परन्तु हम तो अमन के गीत ही गुनगुनाएंगे ।।"

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि "इस बात का अफसोस तो हमेशा रहेगा गलत फहमियां पैदा करने वालो को क्या पता इंसानियत किसे कहते हैं।" वहीं, एक यूजर ने इस मदद को अच्छा बताते हुए नाइस लिखा।

यहां देखें पर्यटक की मदद करने वाला वीडियो:-




नोट:- ये खबर सोशल मीडिया पर चले रहे वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। अमर उजाला या लेखक इस वीडियो की प्रमाणिकता या दावे को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें