180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, गिलास का पानी तक नहीं हिला
- फोटो : एक्स
भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग एक बार फिर चर्चा में है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह है। ट्रेन अपनी अधिकतम गति से पटरी पर दौड़ रही थी, लेकिन इसके भीतर रखे गिलास में पानी तक नहीं हिला। यह नजारा ट्रेन की शानदार स्थिरता, अत्याधुनिक सस्पेंशन सिस्टम और बेहतरीन तकनीक को दिखाता है। यही वजह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में ट्रेन के कोच के भीतर रखे हुए तीन गिलास नजर आ रहे हैं। इनमें से दो गिलास नीचे रखे हैं, जबकि तीसरा उनके ऊपर रखा है। तीनों गिलास पानी से भरे हैं और इनके पास ही एक मोबाइल फोन रखा है, जिसकी स्क्रीन पर ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे नजर आ रही है।
सबसे खास बात यह है कि इतनी तेज रफ्तार के बाद भी गिलास अपनी जगह से हिलते नजर नहीं आते और न ही उनमें भरा पानी छलकता है। इस वीडियो को रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए वंदे भारत कोच के ट्रायल का है। इस ट्रेन का हाल ही में ट्रायल किया गया था।
आसमान से बरसेगी आफत! फिर आ सकता है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पहले भी वायरल हुआ ऐसा वीडियो
पहली बार वंदे भारत ट्रेन में पानी के गिलास का यह टेस्ट चर्चा में नहीं है। इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय ट्रेन के अंदर पानी से भरा एक गिलास था। ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे होने के बाद भी गिलास से पानी नहीं छलका था। हालांकि, इस बार खास बात यह है कि वायरल वीडियो में एक नहीं, बल्कि तीन गिलास नजर आ रहे हैं। दरअसल, तेज रफ्तार में ट्रेन के भीतर सफर कितना आरामदायक और स्थिर है, यह भी रेलवे के लिए अहम है।
सौरमंडल में नए ग्रह की एंट्री? सूर्य के चक्कर लगाती मिली रहस्यमयी चीज, वैज्ञानिकों के दावे ने किया हैरान
ट्रेन की स्थिरता की जांच के लिए ट्रायल के दौरान कंपन, झटकों और कोच के व्यवहार का आकलन होता है। वीडियो देखकर कई लोग भारतीय रेलवे की तकनीक और वंदे भारत के सफर की तारीफ कर रहे हैं।