Viral Video: विदेश में रहकर भारत की याद आना एक बेहद भावुक अहसास होता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जहां आप एक नई दुनिया में तो रहते हैं, लेकिन मन हमेशा अपने देश की गलियों में भटकता रहता है। विदेश में रहते हुए कभी-कभी ऐसा कुछ दिख ही जाता है, जो अपने देश की याद दिला देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा चलता हुआ नजर आ रहा है।
Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक सामान्य लंदन की सड़क दिखाई देती है, जहां दोनों तरफ गाड़ियां कतार में चल रही हैं। पेड़ लगे हैं और ट्रैफिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है। सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन तभी बीच सड़क पर एक काला-पीला ऑटो रिक्शा नजर आता है। यह ऑटो बाकी गाड़ियों के साथ सहज तरीके से चलता दिखता है, लेकिन उसके आसपास का माहौल उसे अलग बना देता है। यूके की सड़कों पर जहां आमतौर पर सिर्फ कारें ही दिखती हैं, वहां ऑटो रिक्शा अचानक नजर आना लोगों के लिए हैरानी भरा था। यही वजह है कि कई यूजर्स कमेंट में पूछने लगे-यहां ऑटो कैसे आ गया?
लंदन में दिखी देसी सवारी
वीडियो को लंदन में रह रहे भारतीय शख्स जय ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @lifeinuk_._ पर शेयर किया है। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस पूरे एहसास को और मजबूत करता है कि, जब सड़क पर ऑटो दिखे, तो लंदन भी दिल्ली जैसा लगने लगता है।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
लंदन में सड़क पर दिखे ऑटो का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- पहले वेम्बली में भी ऐसा नजारा देखा था और यह वाकई अलग अनुभव होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने देश की याद आ गई। वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि, जो चीज भारत में आम है, विदेश में असामान्य लगती है और यही फर्क इस वीडियो को खास बनाता है।