अमेरिकी सरकार में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फाउची पहले ही चेतावनी दी है कि अमेरिका में कोरोना वायरस एक से दो लाख लोगों की जान ले सकता है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइंस की समय सीमा को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि अगर अमेरिका कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को एक लाख तक भी रोक लिया तो बड़ी उपलब्धि होगी। अमेरिका में फिलहाल दुनिया के सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमित लोग हैं, जिनकी संख्या एक लाख 63 हजार से भी अधिक है।