फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: दिख रहे हैं ये पांच लक्षण तो तुरंत कराएं कोरोना वायरस का टेस्ट

विज्ञापन
coronavirus symptoms in Hindi - फोटो : pti
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें शेयर हो रही हैं। सबलोग अपने-अपने तरीके से सलाह दे रहे हैं। कोरोना को लेकर लोगों में डर का माहौल है। हल्का बुखार होने पर भी लोग डर जा रहे हैं और लोगों से पूछने लग रहे हैं कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया? आज हम आपको कोरोना वायरस के पांच ऐसे लक्षण बताएंगे जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और लक्षण दिखते ही कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए।

विज्ञापन

कोरोना के लक्षण- पेट में दर्द

पेट में दर्द आमतौर पर नोरोवायरस के कारण होता है। नोरोवायरस के कारण ही लोगों को उल्टियां होती हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कुछ मरीजों ने भी कोरोना से संक्रमित होने से ठीक पहले पेट में दर्द का अनुभव किया है। अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना से संक्रमित होने पर पाचन संबंधी समस्या होती है। कोरोना से संक्रमित होने पर पेट में दर्द के अलावा दस्त भी हो सकता है। चीन के हुबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 204 रोगियों में से 48.5 फीसदी को दस्त, उल्टी या पेट दर्द जैसे अपच जैसी दिक्कतें हुई हैं। दक्षिण पश्चिम लंदन के बलहम के रहने वाले 29 वर्षीय इसला हसलाम ने दसन नाम की वेबसाइट को बताया कि कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने से पहले उनके पेट में दर्द हुआ था।
 

कोरोना के लक्षण- आंखों में इंफेक्शन और सूंघने में परेशानी

विशेषज्ञों के अनुसार, सूंघने और स्वाद की क्षमता खोना भी संक्रामक रोग कोविड-19 यानी कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। अमेरिका के चिकित्सा विशेषज्ञों के एक अग्रणी पेशेवर संघ ने अपनी नई रिपोर्ट में यह बात कही है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑटोलैरीन्जॉलोजी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और सीईओ जेम्स सी डेनेनी ने कहा कि वर्तमान में अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के कई देशों से कोविड-19 से संबंधित मरीजों में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने की रिपोर्टें आई हैं। कई मामलों में आंखों जनल और लालिमा भी देखी गई है। संक्रमित होने पर आपकी आंखों में बार-बार खुजली की भी शिकायत हो सकती है।

कोरोना के लक्षण- थकान और शरीर में दर्द

लॉकडाउन के लिए अपने घर के अंदर रहने से आपको सुस्ती महसूस हो सकती है लेकिन अचानक से भारी कमजोरी होती है तो आपको सर्तक हो जाना चाहिए, क्योंकि कोरोना के लक्षण में यह भी शामिल है। womenshealthmag के मुताबिक डॉक्टर अरागोना गिउसेपे कहते हैं कि यदि आप अचानक से थका हुआ महसूस करते हैं और हर दिन के कामों को करना मुश्किल हो जाता है, तो संभव है कि आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। थकान का होना मतलब कोरोना से संक्रमित होना नहीं है लेकिन यह एक चेतावनी जरूर है।

कोरोना के लक्षण- बुखार और जुकाम

यदि आपकी नाक बहने लगती है और गला सूखने लगता है और तेज बुखार भी आता है तो आपको सतर्क हो जाने की दरकार है। विशेषज्ञों की सलाह है कि बहती नाक और जुकाम हो रहा है तो आपको निश्चित तौर पर लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए। जुकाम के कारण सिर में दर्द हो रहा है तब भी आपको अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है और ज्यादा दिक्कत होने पर आपको टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण- सिर में भारीपन

सिर में भारीपन को ब्रेन फॉग भी कहा जाता है। यदि आप सिर में भारीपन या मानसिक थकान अनुभव कर रहे हैं तो यह कोरोनावायरस का एक और लक्षण है, हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर कोरोना का लक्षण नहीं माना गया है लेकिन यह एक संकेत जरूर है, क्योंकि जो लोग कोरोना से जूझ रहे हैं, उन्होंने इसका अनुभव किया है। 50 वर्षीय थिया जर्सडान ने कहा कि उन्हें खांसी या बुखार का अनुभव नहीं हुआ, जबकि उनमें कोरोना का संक्रमण गले में हल्का दर्द और सिरदर्द के साथ शुरू हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें