पेड़ में फंसा अमेरिकी झंडा और घूमते हुए गिरा स्काईडाइवर
- फोटो : @RobertSkvarla
Skydiver Falls After US Flag Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो रोमांच से भरपूर होते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो एक पल में खुशी को हादसे में बदलते हुए दिखाते हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक स्काईडाइवर का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी झंडा लेकर नीचे उतर रहा एक स्काईडाइवर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
Viral Video: इंसानियत की मिसाल बनीं स्कूल वार्डन, बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर 6 किमी चली पैदल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, स्काईडाइवर रॉस विशाल अमेरिकी झंडा लेकर पैराशूट से एंट्री कर रहे थे कि तभी जैसे ही वो जमीन के करीब पहुंचे, उनके साथ बंधा बड़ा अमेरिकी झंडा पास के एक पेड़ में उलझ गया। इससे पैराशूट का संतुलन बिगड़ गया और वह तय जगह पर उतरने की बजाय पास मे लगे एक टेंट पर जा गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंट भी गिर गया। राहत की बात यह रही कि स्काईडाइवर दर्शकों के स्टैंड तक नहीं पहुंचे, अगर ऐसा होता तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्काईडाइवर रॉस अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत विशाल अमेरिकी झंडा लेकर पैराशूट से एंट्री कर रहे थे। जहां हजारों दर्शक उनका स्वागत कर रहे थे, लेकिन ये हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कुछ देर तक लोगों को उनकी हालत की चिंता रही। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों ने बाद में बताया कि स्काईडाइवर रॉस पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने खुद पैदल मैदान में प्रवेश किया, जहां दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। आयोजकों ने यह भी बताया कि रॉस ने उसी शाम दोबारा स्काईडाइव करने का फैसला किया, जिससे साफ हो गया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
Viral Video: बेटे ने निभाया मां से किया अपना वादा, पहली बार कराई हेलिकॉप्टर की सैर, भावुक कर देगा वीडियो
Viral Video: बेटी की आंखों से छलका पिता के 35 वर्षों के संघर्ष का दर्द, ऑटो चलाकर उनके सपनों को दिए पंख
स्काईडाइवर लैंडिंग के दौरान हादसे के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बड़ा हादसा टल गया। दूसरे शख्स ने लिखा- पेड़ में झंडा फंसने के बाद हालात अचानक बदल गए और कुछ सेकंड के भीतर पूरा नजारा पलट गया।