फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 से गुल्लक में पैसे जोड़कर क्या मिला? वीडियो देख लड़की की हो रही जमकर तारीफ

Sun, 30 Aug 2026 10:37 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: गुल्लक में पैसे जोड़ने की आदत बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इससे धीरे-धीरे अच्छी-खासी बचत हो जाती है। कई बार लंबे समय तक की गई छोटी बचत किसी बड़े सपने को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
गुल्लक में पैसे जोड़कर लड़की ने खरीदा प्लॉट - फोटो : Adobe Stock/ @djmadgirl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुल्लक की बचत का वायरल वीडियो: हर इंसान का अपना घर या जमीन खरीदने का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग वर्षो तक मेहनत और बचत करते हैं। कई बार लंबे समय तक की गई छोटी बचत किसी बड़े सपने को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक लड़की ने 2017 से गुल्लक में पैसे जोड़ने के बाद अपना प्लॉट खरीदने का सपना पूरा किया। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की अपनी गुल्लक से पैसे निकालती नजर आती है। जिस पर लिखा है, “लोग कहते हैं कि 2017 से पैसे जोड़कर क्या मिला?” इसके बाद लड़की अलग-अलग जगहों पर जमा किए गए पैसे निकालती दिखाई देती है। वह कभी प्लास्टिक के डिब्बे तो कभी झोले में रखे पैसों को खंगालती नजर आती है।

 


इस दौरान वह सिक्कों से लेकर नोट तक निकालती जाती है और उन्हें एक जगह जमा करती है। वीडियो के अगले हिस्से में लड़की एक प्लॉट से जुड़े कागजों पर साइन करती दिखाई देती है। इसके बाद वह उस जमीन पर भी पहुंचती है, जिसे अब वह अपनी मेहनत और वर्षो की बचत से हासिल कर चुकी है। वीडियो के अंत में लिखा आता है, “2026 में बस एक सपना पूरा किया।” 

विज्ञापन

वायरल वीडियो: कभी मां-बाप ने सिखाया था उंगली पकड़ कर चलना, अब बेटी ने दी उनके सपने को उड़ान


यहां देखें वीडियो 


छोटी बचत से पूरा किया बड़ा सपना
वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की की बचत करने की आदत और उसके जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह कहानी उन लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो मानते हैं कि छोटी रकम से की गई बचत कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सकती। लड़की ने अपनी मेहनत और अनुशासन से साबित कर दिया कि लगातार की गई छोटी बचत भी भविष्य में किसी बड़े सपने को पूरा करने में मदद कर सकती है।



लोगों की प्रतिक्रियाएं

गुल्लक में बचत से प्लॉट खरीदने के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अब जेन जी स्मार्ट होते हैं। दुसरे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ इतने दिन पैसे जोड़ने के बाद कार नहीं ली। 


पेट्रोल पंप पर बिना बोले-सुने शख्स ऐसे समझता है ग्राहकों की बात, मालिक के इंतजाम की हो रही तारीफ

वायरल वीडियो: शादी में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा, अनोखे सरप्राइज को देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें