फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केस: सुरक्षा का ज्ञान देने गई पुलिस से बच्ची ने पूछा दमदार सवाल, जवाब नहीं दे पाए अधिकारी

Thu, 01 Aug 2019 06:05 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
देश में उन्नाव रेप केस को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में, पुलिस जांच-पड़ताल इन दिनों प्रदेश में एक मिशन चला रही है। इसके अंतर्गत पुलिसकर्मी बच्चों से सुरक्षा को लेकर बातचीत कर रही है। इसी बीच एक बच्ची ने सुझाव देने गई पुलिसकर्मी से ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसका जवाब दे पाना उनके लिए मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन

ये मामला बाराबंकी स्थित आनंद भवन स्कूल का है। पुलिस सुरक्षा सप्ताह के तहत एएसपी एस. गौतम ने बच्चों को कानून और सुरक्षा पर ज्ञान दिया। इसी दौरान 11वीं की स्टूडेंट मुनिबा किदवई ने उन्नाव रेप केस से जोड़ते हुए सवाल खड़े कर दिए। अब ऐसे में अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था तो तोड़ मरोड़ के जावद देने की कोशिश की। 

मुनीबा का दमदार सवाल 
मुनिबा ने कहा, ‘आपने कहा कि हमें आवाज उठानी चाहिए और विरोध करना चाहिए। हम सब को पता है कि बीजेपी के एक नेता एक लड़की से रेप किया। सभी जानते हैं कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी। ट्रक के नंबर प्लेट को काले रंग से रंग दिया गया था। जब कोई आम आदमी आरोपी होता है तो प्रदर्शन करना एक बात है, लेकिन तब क्या होता है जब वह एक ताकतवर इंसान है?’ आप भी देखें वीडियो

 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें