फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पता पूछने के बहाने चोर ने की इतनी सफाई से चोरी, ठगी हो जाने पर भी लड़की को नहीं हुआ शक

Tue, 04 Nov 2025 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इसमें एक लड़की को इतनी चालाकी से ठग लिया गया कि देखने वाले भी बोले कि “भाई, ये तो प्रोफेशनल ठग निकले।”
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने लड़के ने की चोरी - फोटो : एक्स @cctvincidents
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी कोई सड़क हादसे का वीडियो वायरल होता है तो कभी कोई ऐसा स्टंट या चोरी की घटना दिख जाती है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इसमें एक लड़की को इतनी चालाकी से ठग लिया गया कि देखने वाले भी बोले कि “भाई, ये तो प्रोफेशनल ठग निकले।” तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक दुकान के बाहर से होती है। एक लड़की आराम से खड़ी होती है, तभी एक लड़का वहां आता है और उससे किसी पते के बारे में पूछता है। बात सुनने में बिल्कुल नॉर्मल लगती है। लड़की भी मदद करने के मूड में थी तो उसने बड़े अच्छे से जवाब देना शुरू किया। अब लड़का भी बात करने में इतना विनम्र और भोला दिख रहा था कि लड़की को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। वो आराम से समझा रही थी कि रास्ता ऐसे जाओ, वैसे जाओ और उधर कुछ और ही खेल चल रहा था।
 

लड़के ने पता पूछने के बहाने कर ली चोरी
दरअसल उस लड़के का एक साथी भी वहीं आसपास था। जैसे ही मौका मिला, वो चुपचाप दुकान के अंदर गया और बेहद फुर्ती से लड़की का मोबाइल उठा लिया। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि ये सब कुछ इतने स्मूद तरीके से हुआ कि लड़की को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। वो अब भी पहले लड़के से बातें करने में लगी रही और उसका फोन तब तक उसके हाथ से निकल चुका था।
विज्ञापन


लड़के ने शातिर तरीके से की चोरी
थोड़ी देर बाद चोरी करने वाला लड़का बड़ी शांति से वहां से चला गया। उसके बाद पहला लड़का भी बात खत्म करके आराम से निकल लिया। लड़की को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। जब उसने बाद में अपना फोन देखने की कोशिश की तो पता चला, “अरे, मेरा मोबाइल कहां गया?” तब जाकर उसे पूरी बात समझ आई कि वो ठगी का शिकार बन चुकी है। अब असली ट्विस्ट तब आया जब दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। उसमें साफ दिख रहा था कि दोनों लड़के कितनी चालाकी से प्लान बनाकर आए थे। एक का काम था लड़की को बातों में उलझाना और दूसरे का काम था चोरी को अंजाम देना। वीडियो देखकर लोग बोले, “ये तो फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई है!”

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि आजकल के चोरों की सोच बहुत आगे निकल गई है। अब वो ताकत से नहीं, दिमाग से चोरी करते हैं। वहीं कुछ लोगों ने लड़की को भी सावधान रहने की सलाह दी है। कई यूजर्स ने लिखा, “ऐसे वक्त में किसी अजनबी से बात करते वक्त थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें