हथिनी का अपने बच्चे के साथ लाड़ वाला पल
- फोटो : @wildfriendsafrica
Elephant Mother And Baby Viral Video: इंसानों की तरह जानवरों की दुनिया भी प्यार, ममता और अपनापन जैसे भावों से भरी होती है। जंगल में एक मां अपने बच्चों की उसी तरह देखभाल करती है, जैसे इंसानों की दुनिया में एक मां करती है। उनके बीच का स्नेह, सुरक्षा और लगाव यह दिखाता है कि प्रेम और रिश्तों की भावना सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं बल्कि प्रकृति के हर जीव में किसी न किसी रूप में मौजूद है। इन दिनों सोशल मीडिया पर युगांडा सफारी से मां-बच्चे की बॉन्डिंग का एक ऐसा ही ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी अपने बच्चे पर प्यार और डांट एक साथ न्यौछावर करती नजर आ रही है।