फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: एस्केलेटर पर खड़े होकर नहीं बैठकर नीचे उतरीं भाभियां, वायरल वीडियो देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

Fri, 18 Apr 2025 03:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Escalator Viral Video: आज की इस खबर में हम आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गांव से आई दो औरतें, जिन्हें सोशल मीडिया पर भाभी का टैग दिया गया है। बेहद मासूमियत के साथ लिफ्ट में चढ़ती हुई दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
एस्केलेटर पर खड़े होकर नहीं बैठकर नीचे उतरीं भाभियां, - फोटो : एक्स@Filterfufa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी गांव से कोई महिला शहर आती है तो उसे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे वो मेट्रो में चढ़ना हो या लिफ्ट या एस्केलेटर से ऊपर-नीचे आना जाना हो। शहर में आकर एक जगह से दूसरी जगह जाना उनके लिए किसी संघर्ष से कम नहीं होता है। सोशल मीडिया के इस दौर में घटना घटने के चंद मिनटों बाद ही उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। आज की इस खबर में हम आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गांव से आई दो औरतें, जिन्हें सोशल मीडिया पर भाभी का टैग दिया गया है। बेहद मासूमियत के साथ एस्केलेटर में चढ़ती हुई दिखाई देती हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं ऊपर से एस्केलेटर से नीचे उतरने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो का बैकग्राउंड किसी रेलवे स्टेशन का नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि ये दोनों महिलाएं रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के लिए नीचे आ रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि ये दोनों महिलाएं पहली बार एस्केलेटर पर चढ़ी हैं। दोनों महिलाएं भोलेपन अंदाज में उस एस्केलेटर पर बैठ जाती हैं।
 

डरी हुई हैं दोनों महिलाएं
वीडियो में आगे नजर आता है कि दोनों डर के मारे एक दूसरे को पकड़ लेती हैं और उनमें से एक वापस ऊपर जाने की कोशिश करने लगती है। हालांकि, उनमें से एक महिला इतनी ज्यादा डरी हुई है कि उसने बगल वाली को जोर से पकड़ा हुआ है। वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, "यार कितने भोले हैं दोनों।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जब मैं पहली बार एस्केलेटर पर गया था तो मुझे भी इन्हीं की तरह बहुत डर लग रहा था।" तीसरे यूजर ने लिखा,"बेचारी कितनी घबराई हुई हैं। देखकर हंसी तो आ रही है, लेकिन ऐसा सबके साथ होता है।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि गांव वाले बहुत ही ज्यादा क्यूट होते हैं।
विज्ञापन


वीडियो को किया जा रहा है पसंद
 वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है और इसे अपनी स्टोरी पर री-शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें