फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार के ऊपर दो लड़कियों की हरकत हुई कैमरे में कैद, देखिए वायरल वीडियो

Thu, 17 Jan 2019 07:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Girls dance on car - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी-कभी ये वीडियो अनजाने में बन जाते हैं, जबकि कई बार उन्हें जानबूझकर बनाया जाता है, ताकि उन्हें वायरल किया जाए। फेसबुक पर एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि दो लड़कियां कार के ऊपर चढ़ गई हैं और डांस करने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान सड़क पर और भी गाड़ियां आ-जा रही थीं। साथ ही दूसरी गाड़ियों से जा रहे लोग भी उन लड़कियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो ऐसा खतरनाक स्टंट ना करें बल्कि कार के अंदर चली जाएं, लेकिन वो कहां मानने वाली थीं। 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

इन लड़कियों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान भी छुपाने की कोशिश की है। दरअसल, वो जिस कार के ऊपर डांस कर रही थीं, उसके पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। वो जिस तरह सड़क पर सरपट दौड़ रही कार के ऊपर डांस कर रही थीं, उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें किसी बात का डर नहीं है, लेकिन ऐसा करना उनके लिए बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता था। 
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मिसौरी स्थित सेंट लुइस का है। दोनों लड़कियों की इस खतरनाक हरकत पर सोशल मीडियो यूजर्स ने भी उन्हें जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने लड़कियों की गलती बताते हुए कहा है कि अगर वो गाड़ी के ऊपर से गिर जातीं और कोई हादसा हो जाता तो। साथ ही लोगों ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं कि जब बीच सड़क पर ऐसा हो रहा था तो वो कहां थे? 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें