फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंपांजी ने कुत्ते को पहले शैंपू लगाया और फिर रगड़-रगड़ कर नहलाया, देखिए मजेदार वीडियो

Tue, 06 Aug 2019 02:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिंपाजी ने कुत्ते को नहलाया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक ऐसा ही चिंपांजी और कुत्ते का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो चिंपांजी एक कुत्ते को नहलाते नजर आ रहे हैं। केएफसी रेडियो ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है, 'ऐसी बेहतरीन नौकरी कहीं मौजूद नहीं है।' 

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह दो चिंपांजी मिलकर कुत्ते को पहले शैंपू लगाते हैं और फिर उसे रगड़-रगड़ कर नहलाते हैं। उसके बाद वो खुद भी टब में उतर जाते हैं और शैंपू लगाकर मजे से नहाते हैं। इस दौरान एक शख्स भी उनके साथ मौजूद है, जो कुत्ते को शैंपू लगाने में चिंपांजी की मदद कर रहा है। 
विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये इस साल का सबसे शानदार वीडियो है। यह वीडियो दो अगस्त को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें