फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां-कैसे देखें LIVE मैच

Tue, 06 Aug 2019 01:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और कार्लोस ब्रैथवेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया मंगलवार को आखिरी टी-20 में प्रयोग करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान विराट कोहली ने भी इस तरह के संकेत दिए हैं। अमेरिका में हुए पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल करके 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज कब्जे में कर ली है। अंतिम मैच में विंडीज के सामने घर में साख बचाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


शनिवार को पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारत ने रविवार को वर्षा से प्रभावित दूसरा मैच डकवर्थ लुईस पद्धति से 22 रन से जीता। पहले मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली नहीं था लेकिन दूसरे मैच में विराट कोहली और उनकी टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया कुछ युवा चेहरों के साथ उतर सकती है। आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

 

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला छह अगस्त (मंगलवार) को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला गुयाना के प्रोविंस स्टेडियम में खेला जाएगा। 

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होगा। टॉस 7:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप सोनी स्पोर्ट्स-लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी । 


वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारी पियरे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें