फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: कछुओं ने झील में लगाई 'गोल मेज बैठक', अद्भुत नजारे को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Mon, 01 Jun 2026 02:43 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Turtles Round Table Meeting: इस वायरल वीडियो में पानी के भीतर का एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिलता है। एक शांत झील के अंदर कई कछुए एक जगह इकट्ठा दिखाई देते हैं, लेकिन उनका इकट्ठा होने का अंदाज बेहद खास है। 
विज्ञापन
कछुओं की गोलमेज बैठक का वीडियो वायरल - फोटो : X/@naturelife_ok
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Turtles Round Table Meeting Viral Video: प्रकृति अपने भीतर ऐसे अनगिनत रहस्य समेटे हुए है, जो कभी-कभी अचानक हमारे सामने आकर हमें हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया के दौर में जब भी ऐसा कोई अनोखा दृश्य कैमरे में कैद होता है, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरानी से भर गया है।

विज्ञापन


इस वायरल वीडियो में पानी के भीतर का एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिलता है। एक शांत झील के अंदर कई कछुए एक जगह इकट्ठा दिखाई देते हैं, लेकिन उनका इकट्ठा होने का अंदाज बेहद खास है। ये कछुए यूं ही इधर-उधर नहीं तैर रहे, बल्कि उन्होंने एक गोल घेरा बना रखा है। इस घेरे के बीच में दो कछुए मौजूद हैं, जबकि बाकी कछुए उनके चारों ओर एक सर्कल में स्थिर नजर आते हैं। यह दृश्य इतना अलग और आकर्षक है कि देखने वाले को एक पल के लिए लगता है मानो कछुओं ने किसी अहम मुद्दे पर बैठक बुला ली हो।

दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो नया नहीं है, बल्कि पुराना होने के बावजूद एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे एक्स पर @naturelife_ok नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है। यही वजह है कि यह क्लिप एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही है।
विज्ञापन


देखें वीडियो



वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की कल्पनाशीलता भी खूब देखने को मिल रही है। हर कोई इस अनोखे नजारे को अपने-अपने अंदाज में समझने की कोशिश कर रहा है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह किसी “टर्टल फाइट क्लब” या “निंजा टर्टल्स के ऑडिशन” जैसा लग रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने इसे “गोलमेज सम्मेलन” करार दिया। किसी ने तो यह तक कह दिया कि कछुए शायद किसी खास मौके की प्लानिंग कर रहे हैं।


Cartoons: आखिर बच्चों को कार्टून ही क्यों पसंद आते हैं? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
Monsoon: भारत में मानसून की पहली दस्तक किस राज्य में होती है? जानिए देश में मानसून का एंट्री पॉइंट
Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर

Laos Cave Rescue Operation: सोने की तलाश में सैकड़ों फीट गहरी गुफा में फंसे 7 लोग, अब रेस्क्यू करना भी मुश्किल
Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ ड्रीम जॉब का अनोखा वीडियो, जहां बस सोने के लिए मिलती है सैलरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें