अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली लूसी हेलेन ने 27 अप्रैल को अपने बच्चे को जन्म दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद बच्चे की एक तस्वीर सोशल साइट्स पर वायरल हुई, जिसमें बच्चे ने हाथ में कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस पकड़ा हुआ था। जिसे गर्भनिरोधक यंत्र भी कहा जाता है। हर जगह ये बात फैल गई कि अमेरिका में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है, जो हाथ में गर्भनिरोधक पकड़े पैदा हुआ था। लेकिन इस तस्वीर की असलियत कुछ और ही है।
इस पूरे मामले की शुरुआत कुछ इस तरह हुई थी कि लूसी ने प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉनट्रासेप्टिव डिवाइस का उपयोग किया। लेकिन इसके ठीक 4 महीने बाद पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं।चूंकि, लूसी प्रेग्नेंट थी, इसलिए डॉक्टर्स ये डिवाइस गर्भ से नहीं निकाल पाए। इसके लिए उन्हें डिलिवरी का इंतजार करना था। पिछले महीने ही लूसी ने डेक्सटर को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर बच्चे की ये फोटो अपलोड की। इसमें डेक्सटर ने हाथों में गर्भनिरोधक पकड़ा हुआ था।
सभी को ऐसा लगा कि डेक्सटर इसे हाथों में लेकर ही पैदा हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं है। फोटो के वायरल होने के बाद अब लूसी ने इसका सच सभी को बताया है। दरअसल,बच्चे के पैदा होने के बाद डॉक्टर्स ने लूसी के गर्भ से ये डिवाइस निकाला था। मात्र इस फोटो के लिए बच्चे के हाथ में डिवाइस थमाया गया था।