गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा था हॉल, आराम से केक खा रहे थे अंकल
- फोटो : एक्स
Trump Attack: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। यह वीडियो हिल्टन होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के दौरान का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ डिनर कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाजें आईं। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप को वहां सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनकी पत्नी मेलानिया, उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज आने लगी और वहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपने लगे, लेकिन इस दौरान एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिसके वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि वह आराम से बैठकर अपना केक खा रहा। उसे देखकर लग रहा है कि जैसे वहां पर कुछ हुआ ही न हो।
वायरल वीडियो में क्या कर रहा है शख्स?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है और चिल्ला रहे हैं। लोग टेबल के नीचे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे हॉल में दहशत का माहौल फैल गया है। कैमरा एक टेबल की तरफ दिखाता है, जहां पर एक शख्स बेफिक्र और शांत मुद्रा में बैठा है। वह आराम से बैठकर केक खा रहा है। उसके चेहर बिल्कुल डर नजर नहीं आ रहा है। उसकी फायरिंग की चिंता नहीं है, बल्कि खाने पर उसका पूरा ध्यान लगा है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर जमकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा यह कहानी पुरानी और घिसी पिटी है। मुझे खाने का आनंद लेने दो। एक अन्य ने लिखा है कि अंकल ने यमराज को होल्ड पर रख दिया है, क्योंकि पहले कुछ मीठा हो जाए।