28वें मंजिल पर रहता है ये बछड़ा
- फोटो : Instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कहानी वायरल हो रही है। यह 28वीं मंजिल पर रह रहे तीन महीने के बछड़े ‘मिस्टर एलेक्स' की है। चेन्नई में रहने वाली आर्किटेक्चरल डिजाइनर थेजस्विनी एस रंगन ने इस बछड़े को बचाया था। जब यह सिर्फ एक महीने का था तो एक दुर्घटना में घायल हो गया था। एनिमल रेस्क्यूअर और एक्टिविस्ट साई विनेश ने इंस्टाग्राम अपने इंस्टाग्राम @saianimalactivist पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- एलेक्स! एक बछड़ा, जो अपार्टमेंट में रहता है। इस वीडियो ने सोशल मीडियो पर लोगों को इमोशनल कर दिया है।
वायरल वीडियो में विनेश, एलेक्स का परिचय कराते हैं और रंगन से उसकी कहानी जानते हैं। रंगन उसके ठीक होने की प्रक्रिया बताती हैं। साथ ही उसकी प्यारी आदतों और अनोखी पर्सनैलिटी के बारे में भी जानकारी साझा करती है। एलेक्स को गले लगाना बेहद पसंद है। उसे बालकनी में बैठकर समुद्र और बकिंघम नहर का नजारा देखना अच्छा लगता है। उसके कुछ कुत्ते दोस्त भी हैं, जो खाने के समय उसके साथ आते हैं और सब मिलकर नेपियर घास खाते हैं।
उसका थोड़ा झुका सिर देखकर रंगन को फिल्मी किरदार ‘एलेक्स पांडियन’ की याद आ गई, जिसके बाद उन्होंने उसका नाम ‘मिस्टर एलेक्स’ रख दिया। उन्होंने बताया कि नेलांकरई इलाके में सड़क पार करते समय एलेक्स एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया था। उसके पैरों से चोट के कारण खून बह रहा था और पीठ सूज गई थी। उन्होंने आगे कहा कि हमने तुरंत उसे घर ले जाकर फर्स्ट एड दिया और उसका अच्छे से ख्याल रखा। अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुका है और बेहद प्यारा बछड़ा बन गया है।
Dogs: हजारों साल पहले ही इंसानों के अच्छे दोस्त बन गए थे कुत्ते, जानिए क्या कहता है इतिहास
सोशल मीडिया पर लोगों ने रंगन की दयालुता और समर्पण की तारीफ की है। एक शख्स ने लिखा- मिस्टर एलेक्स कितना हैंडसम है, सचमुच बेहद प्यारा। सलाम है आपको। एक अन्य शख्स का कहना है कि यह साबित करता है कि पालतू सिर्फ कुत्ते और बिल्लियां ही नहीं होते, उम्मीद है सब जानवरों को बच्चों की तरह देखेंगे।
Optical Illusion: पार्क में सफाई कर रहे लोगों के बीच छिपा है चूहा, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
लेकिन कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है। एक का कहना है कि जब वह बड़ा हो जाएगा तो फ्लैट और लिफ्ट में उसका क्या होगा? चेन्नई के लग्जरी अपार्टमेंट्स में स्विमिंग पूल, जिम और गार्डन जैसी सुविधाएं तो हैं, लेकिन मिस्टर एलेक्स को ऐसे रखना अनोखा और हैरान करने वाला है।