फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला ने लेम्बोर्गिनी पर चढ़ा दी ट्रक, खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल, ड्राइवर की बात सुनकर लोग हैरान

Sun, 26 Apr 2026 04:46 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हादसे का वीडियो सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। यहां पर एक महिला करोड़ों की लेम्बोर्गिनी कार पर ट्रक चढ़ा देती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
महिला ने करोड़ों की लेम्बोर्गिनी पर चढ़ा दी ट्रक, खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हादसे के वीडियो वायरल होते हैं। कई कारणों से हादसे होते हैं। कई बार गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण भी हादसे होते हैं। कई बार लोग जानबुझकर चीजों को अनदेखा कर देते हैं, जो हादसे की वजह बनती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला ने लेम्बोर्गिनी पर ट्रक चढ़ा दिया है। यह पूरा मामला अमेरिका के प्लोरिडा का है। 

विज्ञापन


यह हादसा पार्किंग करने की कोशिश के दौरान हुआ था। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से एक ट्रक आता है, जो काफी ऊंचा है और देखते ही देखते लेम्बोर्गिनी पर चढ़ जाता है। इसे एक महिला चला रही थी। 

हादसे के बाद घबरा जाती है और ट्रक से उतरकर तुरंत लेम्बोर्गिनी के पास पहुंच जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ड्राइवर ने कहा कि उन्हें लेम्बोर्गिनी नहीं दिखाई दी, क्योंकि ट्रक की ऊंचाई अधिक थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन




सुरक्षित बच गया कार का ड्राइवर

वीडियो में देख रहे हैं समझ आ रहा है कि दोनों ही गाड़ियां पार्किंग के लिए जगह की तलाश में थीं, क्योंकि लेम्बोर्गिनी बहुत धीरे-धीरे चल रही थी ताकि पार्किंग की जगह मिल जाए। लेम्बोर्गिनी पर ट्रक आगे की तरफ चढ़ गया, जिसकी वजह से सबसे पहले कार के ड्राइवर की चिंता हुई, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित था। उसने कहा कि मैं बचा गया यही बहुत है। अन्य चीजे मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं। 

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि लेम्बोर्गिनी से छोटा बच्चा होता। अगर इसे कार नहीं दिखी, तो ट्रक नहीं चलाना चाहिए। महिला को लेम्बोर्गिनी नहीं दिखाई दी, इस बात की लोग अलोचना कर रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें