फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending: कैब ड्राइवर ने सीट पर लिखा "डोंट कॉल मी भैया एंड अंकल", अब लोग दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

Fri, 30 Sep 2022 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cab driver - फोटो : twitter/@Mittermaniac
विज्ञापन
Cab Driver Unique Jugaad: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिलता है। ऐसी चीजें इंटनेट पर अक्सर आग की तरह फैलती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कार की सीट के पीछे की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें एक कैब ड्राइवर द्वारा लगाए गए नोट को देखा जा सकता है। इस नोट को देखकर लगता है कि कैब ड्राइवर भइया-अंकल पुकारे जाने से परेशान हो गया है, ऐसे में उसने कमाल का आइडिया अपनाया है. जो अब सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कैब ड्राइवर ने अपनी सीट के पीछे लिखा है " डोंट कॉल मी भइया एंड अंकल।" ड्राइवर का ये गजब इंटरनेट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि अब ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर में ड्राइवर के इस जीनियस आइडिया ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसको लोकर सोशल मीडिया यूजर्स ड्राइवर की खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस बात को लेकर असमंजस में थे, कि ड्राइवर को भइया या अंकल न कहें तो कैसे संबोधित करें।
 

ऐसे में कुछ लोग कह रहे हैं कि 'क्या उन्हें ड्राइवर को "बॉस" कह कर संबोधित करना चाहिए? या उन्हें उसके नाम से ही पुकारना चाहिए।' वहीं कुछ लोग इसके मजे भी ले रहे हैं, और कह रहे हैं कि भैया नहीं भाया कहना चाहिए, जिसके बारे में सोबो और दक्षिण दिल्ली के लोग अच्छी तरह जानते हैं। 
विज्ञापन


वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कमेंट में बताया कि, "मैं बस हर ड्राइवर को ड्राइवर साहब कहता हूं, क्योंकि मैंने एक बार ऐसा किया था जिससे कैब ड्राइवर भी भावविभोर था। उसने बताया कि 20 वर्षों में किसी ने भी उन्हें साहब नहीं कहा था। मुझे नहीं पता था कि ये इतना प्रभावशाली हो सकता था।" 
 

इसके अलावा वायरल हो रहे इस ट्वीट पर खुद कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने भी करारा जवाब दिया है। कंपनी ने लिखा, 'ड्राइवर को पुकारने में संदेह हो तो एप पर नाम चेक करें। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसे मजेदार मामले सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

इस तस्वीर को ट्विटर पर @Mittermaniac नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 3 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही करीब 200 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें