फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी ट्रेन, मां-बेटी की मजबूरी देख मैनेजर ने दिखाई इंसानियत, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 03 Sep 2026 02:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन मैनेजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी ट्रेन पकड़ने आई मां-बेटी की मजबूरी देख जो इंसानियत दिखाई उसने लोगों का दिल छू लिया। 
विज्ञापन
ट्रेन छूटने के बाद ट्रेन मैनेजर ने की मां-बेटी की मदद - फोटो : @indianrailwaystraveller
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन मैनेजर की इंसानियत का वायरल वीडियो: ट्रेन मैनेजर का केबिन आम यात्रियों के लिए नहीं होता। यह ट्रेन के संचालन और जरूरी कार्यों के लिए अधिकृत कर्मचारियों के इस्तेमाल में आता है, इसलिए सामान्य परिस्थितियों में किसी यात्री को केबिन के अंदर प्रवेश करने या बैठने की अनुमति नहीं होती। हालांकि, कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जहां नियमों से पहले इंसानियत नजर आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रेन मैनेजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक मां-बेटी की मजबूरी को देखते हुए कुछ ऐसा संवेदनशील रवैया अपनाया, जो अब लोगों का दिल जीत रहा है। 

विज्ञापन

एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मां-बेटी और उनका भाई किसी वजह से स्टेशन पहुंचने में देर कर देते हैं। तब तक ट्रेन लगभग प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी होती है। इसी दौरान ट्रेन मैनेजर उनकी मजबूरी को समझते हुए महिला को केबिन में प्रवेश करने की अनुमति दे देता है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो 




कुछ हीरोज को केप की जरूरत नहीं होती
ट्रेन छूटने के बाद मां-बेटी की मदद को आगे आए ट्रेन मैनेजर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है-  'कुछ हीरोज को केप (cape) की जरूरत नहीं होती'।  एक मां अपने दो बच्चों के साथ थी। ट्रेन छूटने ही वाली थी, लेकिन ट्रेन मैनेजर ने उन्हें अपने केबिन में ले गए और सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ने में मदद की।


वीडियो पर लोगों का रिएक्शन 
वीडियो देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कई लोग ट्रेन मैनेजर के इस मानवीय रवैये की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स यात्रियों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- पैसेंजर को टाइम से स्टेशन आना चाहिए। दूसरे शख्स ने लिखा- उसकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। लेकिन फिर भी उसने रिस्क लिया है।


वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष 


मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें