बेटिकट यात्री के साथ टीटीई ने की मारपीट, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए
- फोटो : X@gharkekalesh
Viral Video: ट्रेन की सामान्य बोगी में बिना टिकट सफर करने 250 रुपये का जुर्माना या तीन गुना ज्यादा जुर्माना या फिर उससे भी अधिक फाइन लगता है। अगर किसी शख्स को रेलवे अधिकारी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ लेता है, तो यात्री को ट्रेन से उतार भी सकता है। बेटिकट यात्रा करना कानूनी तौर अपराध है, लेकिन अगर कोई टीटीई, यात्री पर हाथ उठाता है, तो यह भी कानून तोड़ने ही है। क्योंकि बेटिकट होने पर टीटीई को किसी को पीटने का अधिकार नहीं है।
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक टीटीई दुबले-पतले यात्री से दादागिरी दिखा रहा है और उसे धक्का मार रहा है। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वीडियो में देखने को मिलता है कि काले रंग का यूनिफॉर्म पहने टीटीई उस शख्स पर धौंस जमा रहा है, जो बेटिकट ट्रेन में यात्रा कर रहा है। पहले वह उस बेटिकट यात्री को धक्का मारता है और जब वह जमीन पर गिर जाता है, तो उसे उठाता है और उसका कॉलर पकड़कर उससे टिकट को लेकर सवाल पूछने लगता है। टीटीई का यह रवैया लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।
Baba Vanga: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, यूरोप में होगा इस्लाम का राज, इस साल होगा दुनिया का अंत
लोगों का कहना है कि आगर आपके पास अधिकार है, तो आप किसी के साथ जानवर की तरह व्यवहार नहीं कर सकते हैं। एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन लिखा है कि बिना टिकट सफर करने को लेकर टीटीई और पैसेंजर में क्लेश।
Nostradamus: दुनियाभर में होगा हिंदु धर्म का राज? भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
यात्री के साथ मारपीट कर रहे हैं टीटीई की लोग आलोचना कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि टीटीई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।