ट्रैक्टर के रास्ते में आ गया सांड, ड्राइवर को लगा हट जाएगा पीछे, लेकिन दो सेकेंड में कर दिया खेल
- फोटो : Instagram/helo_ki_takar_burhanpur
Viral Video: सांड को गुस्से और उसकी ताकत के लिए जाना जाता है। सांड बेहद जिद्दी किस्म का जानवर होता है। सोशल मीडिया पर आपको बेकाबु हुए और इनकी लड़ाई के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें आपने सांड को तोड़फोट करते हुए देखा होगा। सांड इतना ताकतवर होता है कि एक ही टक्कर में वह गाड़ियों को भी पिचका सकते हैं। यहां तक कि वह किसी गाड़ी उठा भी लेता है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक ट्रैक्टर और सांड की आमने-सामने की टक्कर होती है। फिर इसके बाद जो होता है वो बेहद हैरान करने वाला है। सड़क पर एक ट्रैक्टर जा रहा है और सामने से एक सांड मस्ती में रहा है। अब टैक्टर चला रहे ड्राइवर को लगता है कि सांड रास्ते हट जाएगा, लेकिन फिर जो होता है उसे देखने के बाद आप कहेंगे कि सांड तो बाहुबली है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर helo_ki_takar_burhanpur vec k नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सांड की ताकत को देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को करीब तीन करोड़ लोगों ने देखा है, जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। देसी सांड की ताकत को देकखर लोग इस जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Viral Video: स्टेज पर दूल्हे के गाल खींच रहा था फूफा, गुस्साए लड़के ने तुरंत कर दी कुटाई, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आगे की तरफ बढ़ रहा है। तभी अचानक उसके सामने एक सांड आ जाता है। ड्राइवर और उसका साथी सोचते हैं कि सांड रास्ते से हट जाएगा, लेकिन सांड तो आखिर सांड है। वह टस से मस नहीं होता है, बल्कि अपनी पूरी ताकत लगाकर ट्रैक्टर को पीछे धकेलने लगता है। हालत खराब तब होती है जब सांड अपनी सींगों से ट्रैक्टर के अगले हिस्से को हवा में उठा देता है।
Viral Post: ऑटो में सवारी को बैठाकर लूडो खेल रहा था ड्राइवर, बोला- भाई को गेम पूरा करने के लिए 2 मिनट चाहिए
इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाता है और ड्राइवर घबरा जाता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है और हर कोई कह रहा है कि सांड से पंगा मत लेना। एक शख्स ने लिखा है कि दोनों ही भूमि पुत्र है। एक अन्य शख्स ने कहा है कि जय हो नंदी महाराज।