क्या है वजह?
लिंक्डइन पर यह कहानी शेयर करने वाली महिला का नाम मुस्कान अतर है। महिला ने बताया कि उनके दोस्त एक करोड़ सालान सैलरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने बताया कि उसे कंपनी का वर्क कल्चर नहीं आया, जिसकी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी। उसने महसूस किया काम करने वाली जगह का माहौल सही नहीं होगा, तो आगे जाकर उसकी मानसिक शांति और उसका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए उसने पैसे की सही वर्कप्लेस को प्राथमिकता दी।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सवाल है कि क्या आज की जेन- Z के लिए अच्छी सैलरी से ज्यादा जरूरी अच्छा वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक शांति और बेहतर काम का माहौल हो चुका है है? मुस्कान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने खुद भी कुछ अच्छे अवसरों को ठुकराया था, लेकिन 25 साल की उम्र में शायद वह एक करोड़ जैसे ऑफर को छोड़ने का फैसला नहीं लेतीं।
Viral: बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती मां का वीडियो वायरल, ममता और त्याग देख हर कोई हो रहा भावुक
उनका कहना है कि परिवार की जिम्मेदारियां, लोगों का दबाव और अपनी इच्छाएं किसी व्यक्ति को इतना बड़ा ऑफर स्वीकार करने के लिए मजबूर कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस युवा को फैसले की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आसान नहीं है कि एक करोड़ की नौकरी का ऑफर ठुकराना। जे-Z द्वारा एक करोड़ की नौकरी छोड़ना लोगों के लिए बहस का विषय बन गया है।
Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका
एक शख्स ने कहा कि भविष्य में कॉरपोरेट दुनिया को वही लोग दिशा देंगे, जो सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि अपने स्वाभिमान, वर्क-लाइफ बैलेंस और सही माहौल को महत्व देते हैं। लेकिन मुस्कान द्वारा शेयर की गई इस कहानी में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है।