फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जिंदा सांप को खा गया कछुआ, बिजली की रफ्तार से किया हमला, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

Sat, 12 Jul 2025 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक कछुआ नदी के किनारे चट्टानों के पास शांत बैठा नजर आता है। वहीं नदी का पानी तेजी से बह रहा है और उसी में एक सांप बहता हुआ कछुए के पास पहुंचता है। जैसे ही सांप कुछ देर के लिए रुकता है।
विज्ञापन
कछुए ने किया सांप का शिकार - फोटो : एक्स@@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की कछुए को लेकर बनी धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। अक्सर कछुए को एक शांत, धीमा और शाकाहारी जीव के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस वीडियो में वह बिल्कुल उलट दिखाई देता है। एक ऐसा शिकारी जो पलभर में अपने शिकार पर हमला कर देता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में एक कछुआ नदी के किनारे चट्टानों के पास शांत बैठा नजर आता है। वहीं नदी का पानी तेजी से बह रहा है और उसी में एक सांप बहता हुआ कछुए के पास पहुंचता है। जैसे ही सांप कुछ देर के लिए रुकता है। कछुआ अचानक एक्टिव हो जाता है। वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और फिर अचानक तेजी से अपनी जगह से निकलकर सांप को अपने ताकतवर जबड़ों में दबोच लेता है। उसके बाद वह उसे खींचते हुए पानी में ले जाता है और फिर चट्टानों के नीचे गायब हो जाता है।



कछुआ ने किया सांप का शिकार
इस वीडियो में कछुए का ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो आमतौर पर नहीं देखा जाता। लोगों को यह देखकर यकीन ही नहीं हो रहा कि एक कछुआ भी इस तरह सांप जैसे जीव का शिकार कर सकता है। इस घटना ने साबित कर दिया कि प्रकृति के जीवों में कई ऐसे गुण छिपे होते हैं, जो इंसानी की नजरों से नहीं देखे जा सकते। यह वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक पेज ने साझा किया था। जैसे ही यह पोस्ट हुआ सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। अब तक इस क्लिप को 90 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "मैंने हमेशा सोचा था कि कछुए केवल शाकाहारी होते हैं। ये देखकर तो मेरी सोच ही बदल गई।" वहीं एक और ने मजाक में कहा, "ये कछुआ तो किसी कमांडो से कम नहीं निकला।" कई लोगों ने कछुए की स्पीड और उसकी प्लानिंग को देखकर हैरान रह गए। वीडियो से यह भी साफ होता है कि हमारी सोच और वास्तविकता में कितना अंतर हो सकता है। हम जिन्हें सुस्त और साधारण जीव समझते हैं, वे भी जरूरत पड़ने पर चौंका सकते हैं। यह घटना न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि सीखने लायक भी है, जो हमें जीव-जंतुओं की विविधता और व्यवहार को लेकर और अधिक जानने के बारे में बताती  है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें